रायपुर: राजधानी के रेलवे स्टेशन में आये दिन यात्रियों और उनके परिजनों के साथ मारपीट हो रही है, कुछ ख़बरें ही लोगों तक पहुँच रही है, बड़ी मुश्किल से कुछ घटनाओं में ही शिकायत सामने आ आ पा रही, इसी ठेकेदार के बस स्टैंड के ठेके को इन्हीं हरकतों के कारण रद्द करना पड़ा था। क्या इन घटनाओं को अंजाम देने में रेलवे की मूक सहमति है? वहीँ रेलवे स्टेशन की पार्किंग इन दिनों गुंडागर्दी, रंगदारी और वसूली का अड्डा बन गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के कर्मचारियों को पार्किंग शुल्क वसूलने के लिये लगाया गया है। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों से शुल्क लेने तक तो ठीक है, लेकिन रेलवे स्टेशन आने वालों से भी जमकर वसूली की जा रही है। पैसा नहीं देने पर ठेकेदार के गुर्गें उनकी बुरी तरह पिटाई भी कर रहे हैं।
रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा जबरन वसूली से लेकर मारपीट करने की घटना आम बात है। पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा आए दिन मारपीट करने के साथ जबरन वसूली की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे ही एक मामले में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने दो दिन पहले एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। मारपीट की घटना में युवक के कान का पर्दा फट गया है। युवक की शिकायत पर जीआरपी ने मारपीट करने वाले लड़कों के खिलाफ आपीसी की धारा 294, 323 तथा 506 के तहत अपराध दर्ज किया है, पहले जीआरपी ने शिकायत लेने से आनाकानी करने लगे। जीआरपी के मुताबिक हेमंत सिन्हा ने सरफराज नवाज, गोल्डी तथा अन्य के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।
हेमंत ने पुलिस को बताया है कि, मंगलवार देर रात अपने एक साथी के साथ देवेंद्र नगर एक्सप्रेस वे होते हुए रेलवे स्टेशन में खाना खाने के लिए गया था। स्टेशन परिसर में दाखिल होने के पहले हेमंत ने पार्किंग की पर्ची कटवाई। हेमंत के अनुसार पर्ची कटवाने के बाद वह अपनी बाइक लेकर स्टेशन परिसर में दाखिल हो रहा था। इसी दौरान सरफराज तथा उसके साथियों ने उसे रोक लिया और उसकी बाइक की चाबी छीन कर उसे पार्किंग के पीछे ले गए और बगैर किसी कारण उसके साथ मारपीट की। हेमंत के अनुसार मारपीट की घटना में उसके बाएं कान का पर्दा फट गया है, जिसका उसे इलाज करवाने के लिये अस्पताल जाना पड़ा।
रिपोर्ट करने पर दी धमकी :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
हेमंत के अनुसार, किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बचकर छिपते हुए जीआरपी पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर जीआरपी ने हेमंत की शिकायत पर अपराध दर्ज किया। जीआरपी में शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलने पर बदमाशों ने हेमंत को कोर्ट में चालान पेश होने के समय देख लेने की धमकी दी है, जिससे हेमंत घबराया हुआ है, यह पहली घटना नहीं है ऐसी घटनायें लगातार सामने आ रही है।
खून से लहुलूहान युवक जब रेलवे थाना पहुंचा, तो पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया और घटना का सीसीटीवी फुटेज निकालने से भी पुलिस ने इनकार कर दिया। पारस नगर निवासी हेमंत सिन्हा अपने साथी दिलीप यादव के साथ रात करीब 1.30 बजे रेलवे स्टेशन गए थे। गेट नंबर-1 के पास ही उसे पार्किंग कर्मचारी बाबा पठान उर्फ सरफराज खान, गोल्डी और अन्य लोगों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई भी की। इससे उसका कान का पर्दा फट गया।
वसूली का अड्डा बना रेलवे :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पीड़ित से आरोपियों ने पैसों की मांग की। पीड़ित का कहना है कि वह पार्किंग के लिए नहीं आया। इसके बावजूद आरोपियों ने पैसों की मांग करते हुए उसे जमकर पीटा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कलेक्टर, एसएसपी और रेलवे अधिकारियों ने पार्किंग की जांच की थी। इसमें ठेका लेने वालों को आम लोगों से वसूली नहीं करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी रंगदारी और गुंडागर्दी जारी है। वहीँ लगातार पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों की इन घटनाओं के बावजूद रेल प्रशासन की चुप्पी असहनीय है, क्या रेलवे की मिलीभगत से इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है?



