शराब पिलाने के बाद पत्थर से कुचला सिर, पुरानी रंजिश के चलते आदतन अपराधी ‘ब्रूस्ली’ की हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार….।

भिलाई : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के देवबलोदा में बुधवार की देर रात एक युवक की हत्या की वारदात हुई है। मृतक भी आदतन अपराधी है। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई है। आरोपितों ने उसे शराब की पार्टी देने के लिए देवबलोदा मैदान में बुलाया। वहां पर शराब पिलाने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को ये घटना हुई। मृतक की पहचान सी केबिन के पास गांधी नगर देवबलोदा चरोदा निवासी एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूस्ली (35) के रूप में की गई है। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। वहीं उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके सिर पर पत्थर पटका गया था। आसपास के लोगों ने सुबह उसकी लाश देखी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

शराब पार्टी के लिए बुलाया और हत्या की :

इस हत्याकांड में भीम, अर्जुन और अन्य लोगों का नाम आ रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भीम, अर्जुन और एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूस्ली के बीच छह महीने पहले मारपीट की घटना हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने बुधवार की रात को उसे शराब की पार्टी देने के लिए बुलाया था और उसे शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मृतक एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूस्ली आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। साथ ही वो जुआ, सट्टा और गांजा बेचने जैसे अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त था। वहीं आरोपियों का भी आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस ने भीम और अर्जुन के साथ ही करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।