रीवा(म.प्र.) : ये कहानी कोई फिल्मी नहीं बल्कि इंस्टाग्राम से शुरू हुई वो प्रेम कहानी है जो सुनने में थोड़ा आपको अजीब सी लग सकती है। लेकिन ये सच है एमपी के रीवा और यूपी के प्रयागराज में रह रहे 10 साल पुराने इस प्रेमी जोड़े का प्रेम फिर से परवान चढ़ा है। एक ने अपनी वाइफ को छोड़ा तो दूसरे ने अपने हसबैंड को बॉय-बॉय बोलकर एक दूजे का हाथ थाम लिया।10 वर्ष बाद जब प्रेमिका इंस्टाग्राम में लाइव दिखाई थी तो एक युवक के अंदर बचपन का प्यार जाग उठा। जीने मरने की कसम भी याद आने लगी। प्रेमिका ने पति को तथा प्रेमी ने पत्नी को छोड़कर दोनों एक साथ हो लिए। अब प्रेमिका का पति और प्रेमी की पत्नी ढूंढ़ते हुए पुलिस के पास जा पहुंचे हैं।
प्यार को लेकर अक्सर एक बात कही जाती है कि जब प्यार होता है तो कुछ देखा नहीं जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार अंधा होता है। इस प्रेमी जोड़े का भी प्यार कुछ ऐसा ही हो गया है। ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी मध्य प्रदेश के रीवा और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आई है। इस प्रेमी जोड़े को भी कुछ ऐसा ही प्यार हुआ. जहां10 साल पुराना प्यार एक बार फिर से परवान चढ़ा है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
दरअसल, दोनों की शादी लगभग 10 साल पहले गई थी। लेकिन 10 साल बाद इंस्टा पर फिर से मिलने के बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लगते हैं। दोनों के दो-दो बच्चे भी होते हैं। पर एक दूसरे से मिलने के लिए दोनों ने अपने-अपने परिवार को छोड़ने का फैसला किया। पति ने पत्नी को छोड़ा, बच्चों को छोड़ा तो वहीं, महिला ने पति और एक बच्चे को छोड़कर अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया। अब जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिस महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच करने की बात कह रही है।
10 साल पुराना था दोनों का प्यार :
रीवा की इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा इन दिनों जिले में खूब हो रही है। बता दें कि 10 साल पहले युवक-युवती के बीच प्रेम था। दोनों उन दिनों साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। लेकिन किसी कारण बस दोनों उस वक्त एक दूजे के नहीं हो पाए थे। फिर दोनों की शादी हो गई, तो दोनों अलग-अलग हो गएं। लंबे समय तक दोनों के बीच कोई बाच-चीत नहीं होती थी। महिला वहीं, प्रयागराज में अपने परिवार के साथ रह रही थी। जबकि पुरुष रीवा में रह रहा था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
प्रयागराज से प्रेमी के पास पहुंची महिला :
दरअसल, एक दिन दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम में होती है संयोग से, फिर धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद पुराना प्यार एक बार फिर से जाग उठा। प्रयागराज में रह रही महिला, जिसके दो बच्चे थे, उसने अपने बड़े बच्चे और पति को छोड़ा। छोटे बच्चे को गोद में उठाया रीवा पहुंच गई।



