कंगना रनौत के साथ एयरपोर्ट पर बदतमीजी, CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़, महिला जवान हिरासत में….।

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई है। कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गाार्ड ने थप्पड़ मारा है।हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई है।

कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गाार्ड ने थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला गार्ड का नाम कुलविंदर कौर है और वो एक्ट्रेस के किसान आंदोलन पर दिए एक विवादित बयान से नाराज थी। उसको लेकर ही उसने उसे थप्पड़ जड़ा है।

कंगना को मारा तमाचा :

बीजेपी सांसद बनते ही कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुलविंदर कौर नाम की CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा है।  यह घटना दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई है। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होना था। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के समय महिला जवान कुलविंदर कौर ने अचानक से कंगना को तमाचा मार दिया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

महिला जवान गिरफ्तार :

बताया जा रहा है कि कंगना रनौत के साथ चल रहे मंयक मधुर ने महिला जवान को थप्पड़ मारने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद महिला जवान कुलविंदर कौर को हिरासत में ले लिया गया है। कंगना ने दिल्ली पहुंचने के बाद सीआईएसएफ महानिर्देशक नीना सिंह और दूसरे सीनियर अफसरों से मुलाकात की और उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी दी है।