रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी को आँख बंद करके पूरा करने में लगी हुई थी, इसलिये आनन-फानन में योजनाओं को लागु कर दिया गया। वहीँ किसी भी प्रकार के नियमों को स्पष्ट नहीं किया गया था। नियमों को लेकर लोगों में असमंजस था, उसमें भी जिन लोगों ने फॉर्म आगे बढ़ाये थे, उन्होंने भी कईयों को स्पष्ट जानकारी नहीं थी और कईयों के फॉर्म अस्वीकृत भी हो गये या आगे नहीं गये। अब इस योजना को लेकर महिला व बाल विकास विभाग ने महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की पात्रता फिर से जांचने की तैयारी की है। जांच में गलत तरीके से योजना का लाभ लेना पाए जाने पर अपात्र हितग्राहियों से राशि की वसूली भी होगी। विभाग ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाने का निर्णय लिया है जिसमें योजना का लाभ अपात्र महिलाओं के द्वारा लिए जाने की बात सामने आई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार शासकीय सेवा में पदस्थ, सेवानिवृत्त या पेंशन का लाभ ले रहीं बहुत सी महिलाओं ने आवेदन किया है और उनमें से कई महिलाएं योजना से लाभान्वित भी हो रही हैं। ऐसे भी मामले आए हैं, जिनमें एक ही आवेदक ने दो- दो आवेदन किए है और दोनों ही स्वीकृत हो गए हैं। ऐसी महिलाओं के खाते में दो-दो बार राशि हस्तांरित हो रही है। जिसको लेकर वसूली भी की जायेगी।
ऐसे अधिकतर मामलों में आवेदकों ने स्वयं के अलावा अपने पति या परिजन का भी आधार कार्ड नंबर आवेदन में लगाया था। सत्यापन के दौरान यह पकड़ में नहीं आया था। विभाग एक नाम वाले 20 हजार से अधिक आवेदनों की जांच कर रहा है। इनमें नाम, पता, जन्मतिथि सब समान हैं। शासकीय सेवा में पदस्थ एक अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि उनके दोस्त की पुत्रवधु रायपुर के विश्वविद्यालय में कर्मी हैं, इसके बाद भी योजना का लाभ मिल रहा है। जो कि नियमों के विपरीत है।
जिनको नहीं मिला लाभ वो अब नए आवेदन के इंतजार में :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
छत्तीसगढ़ में अभी भी बहुत सी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्हें महतारी वंदन योजना 2.0 शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त भी जारी की गई थी। पीएम मोदी ने 70.14 लाख से अधिक महिलाओं को 655.57 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी। इसमें आधार कार्ड लिंक होने पर ही खाते में पैसा आयेगा। जिनके आधार लिंक नहीं है, उनके पैसे रुक गये।
दो लाख से अधिक खाते आधार से नहीं हुए लिंक :
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली दो लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए थे। इससे महिलाएं महतारी वंदन योजना की पहली किश्त से भी वंचित हो गई थी। पहली किश्त जारी होने के अंतिम दिन तक आधार से खातों को लिंक करने की प्रक्रिया चली थी। इसके बाद पहली किश्त से वंचित महिलाओं को दूसरी किश्त में राशि जारी हुई थी। पहली किश्त से महिलाओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई थी, वहीँ इस योजना के कारण ही महिला वर्ग ने भाजपा को काफी ज्यादा मात्रा में वोट दिए है।
70 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
योजना के लिए 70.26 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 70.14 लाख महिलाओं को पात्र माना गया था। 11,771 आवेदन अस्वीकृत हुए थे। पात्र महिलाओं को वर्तमान में प्रत्येक माह में एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अब तक चार किश्तों में 2,500 करोड़ से अधिक की राशि जारी हो चुकी है। वहीँ इस समय राज्य पर 83 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का कर्जा भी है, जो कि राज्य सरकार को चुकाना है अथवा इसका प्रतिमाह ब्याज 500 करोड़ के लगभग भी चुकाया जा रहा है।
गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वालों की जांच कराई जाएगी। अधिकारियों को पारदर्शिता के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राहियों के आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। – लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग



