मुंबई (महाराष्ट्र) : पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव हुआ है, यह पहली घटना नहीं है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुंबई के पोवई क्षेत्र में मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। यहां अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन मुहिम चला रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव कर दिया। यहाँ पहले भी ऐसा बवाल हो चुका है। इस अचानक पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अतिक्रमणकारियों को पुलिस पर पत्थरबाजी करते देखा जा सकता है।
वहीँ अब जब महाराष्ट्र में मानसून आ चुका है और मुंबई में काफी ज्यादा बारिश होती है। इसी वजह से प्रशासन अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश में लगा हुआ है। मुंबई में जलभराव हमेशा बड़ी समस्या रही है। हर साल बारिश के मौसम में मुंबई के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। काफी ऊंचाई तक पानी भर जाता है।
पोवई में पुलिस बल मौजूद :
पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव की घटना के बाद पवई में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पथराव की घटना पवई के भीमनगर क्षेत्र में हुई है। यहां बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ियाँ बसी हुई हैं और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही के दौरान लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले को लेकर BMC सतर्कता बरत रही है, वहीँ समय पर काम नहीं हुआ तो इन्हीं बस्तियों में जलभराव की समस्या खड़ी हो जायेगी।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



