गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राजधानी में मानसून करेगा प्रवेश।

रायपुर : भीषण गर्मी से परेशान आम लोगों की खुश होने वाली खबर है, नौतपा में भीषण गर्मी का सामना करने वाले छत्तीसगढ़ को अंततः थोड़ी राहत मिल गई है। प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। सुकमा में 3 सेमी और अंबागढ़ चौकी में 2 सेमी वर्षा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई है। अब इस बार मानसून तय समय से पहले ही केरल में प्रवेश कर चुका है। इसका प्रभाव छग में भी देखने को मिलेगा, जल्द ही यहाँ भी बारिश शुरू होने वाली है। यहां भी तय समय से पहले ही मानसून प्रवेश होगा। वर्तमान में बन रही स्थिति के अनुसार मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून छग में 10 जून के आस- पास प्रवेश करेगा। इसके 3 दिनों बाद अर्थात 13 जून के करीब मानसून की दस्तक राजधानी में होगी। 

छत्तीसगढ़ में मानसून आने की सामान्य तिथि 13 जून है। इसके तीन दिनों बाद 16 जून को रायपुर में दस्तक होती है तथा 21 जून को अंबिकापुर पहुंचने के साथ ही यह पूरे प्रदेश में छा जाता है। शुक्रवार को भी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बारिश से राहत जरुर मिलेगी, हलकी हवायें चलने की सम्भावना है।

यहाँ तक पहुंचा है मानसून :

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, सोलापुर, मेडक, भद्राचलम, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजरना रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अभी कोई दिक्कत नहीं है।

छाए रहेंगे बादल :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। गरज- चमक के साथ हल्की वर्षा भी संभावित है। गुरुवार को सर्वाधिक तापमान 426 डिग्री दुर्ग में दर्ज हुआ। सबसे – कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 11 डिग्री अधिक 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तापमान में कमी है, जो की आने वाले सप्ताह में और कम होने की उम्मीद है।