महिला के बॉयफ्रेंड से सम्बन्धो पर कोर्ट ने दिया फैसला, पति के रहते हुए दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाना मानसिक क्रूरता : हाईकोर्ट।

बिलासपुर : हाईकोर्ट ने पति पत्नी के संबंधों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। एक सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने माना कि पति के रहते हुए गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध रखना पति के लिए किसी मानसिक क्रूरता से कम नहीं है। इसे आधार मानते हुए हाईकोर्ट ने पति को पत्नी से अलग होने की आजादी देते हुए तलाक की अर्जी को स्वीकार कर लिया है। इस मामले के सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है, की ऐसे फैसले भारतीय संस्कृति के अनुकूल है, हालाँकि भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के रिश्ते को पवित्र माना गया है।

ये है मामला ?:

मामला है रायगढ़ जिले के रहने वाले अपीलकर्ता की शादी 1 मई 2007 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद उनकी तीन संताने हुई। पति एक दिन काम से कहीं बाहर गया था। इसी बीच वापस लौटने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। इस घटना से पति सकते में आ गया और इस मामले पर पति ने शोर मचाया, जिससे परिवार के लोग भी वहां पहुंचे और पत्नी के साथ रंगरलिया मनाने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया। मामले ने काफी तुल पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने शांति से रहने की समझाइश देकर दोनों पक्षों को भेज दिया था। जानकारी के अनुसार 2017 में पत्नी बच्चों को लेकर अपने आशिक के साथ रहने चली गई। पति जब उसे लेने गया, तो उसने साथ चलने से इनकार कर दिया। इस पर पति ने कुटुंब न्यायालय में तलाक की अर्जी दी, लेकिन अर्जी खारिज हो गई, जिसके बाद पति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां इस मामले में सुनवाई हुई।

हाईकोर्ट ने पति को दी बड़ी राहत :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस मामले की अपील में जस्टिस गौतम भादुड़ी एवं जस्टिस राधा किशन अग्रवाल की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। डबल बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपने आदेश में कहा की पत्नी ने वह व्यभीचारीकृत किया है। जो क्रूरता के समान है, वैवाहिक बंधन में गंभीरता की आवश्यकता होती है। विवाह में मानवीय भावना भी शामिल होती है और भावना यदि सूख जाए तो शायद ही जीवन में आने की कोई संभावना बचती है। दोनों वर्ष 2017 से अलग-अलग रह रहे थे। विवाह विघटित हो चुका है, इसे किसी भी परिस्थिति में पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता। विवाह तलाक का आधार नहीं है लेकिन पत्नी का ये काम पति के लिए मानसिक क्रूरता है। इस कारण से यह तलाक की डिग्री पाने का हकदार है। हाई कोर्ट ने पति की अपील को स्वीकार कर लिया है। इस तरह मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

आपको बता दें कि इस केस में पत्नी ने स्वीकार किया था कि जिस व्यक्ति के साथ वो रह रही है वो उसका कॉलेज के जमाने से ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों की जातियां अलग होने के कारण शादी नहीं हो सकी थी। लेकिन शादी के बाद भी उसका लगाव कम नहीं हुआ। इसलिए वो अपने पति नहीं बल्कि ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw