मुस्लिम बनकर हिन्दू युवक ने बनाई रील, भड़काऊ विडियो बनाने के कारण हुआ गिरफ्तार।

आगरा (उ.प्र) : लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से समर्थक हैरान परेशान हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इसमें एक मुस्लिम दिखने वाला शख्‍स हिंदुओं को कोस रहा है। इसके साथ ही अयोध्या में हुई हार को लेकर भड़काऊ बातें कर रहा है। पुलिस ने सर्तकता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि वह मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू है। थाना न्यू आगरा मऊ रोड खंदारी का रहने वाला धीरेंद्र राघव सोशल मीडिया एक्टिविस्ट है। 4 जून को सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह मुस्लिम वेशभूषा में टोपी पहनकर भड़काऊ बातें कर रहा था। वह मोदी को कम वोट देने वाले हिंदुओं पर कटाक्ष कर रहा था। लगभग 1 मिनट के वीडियो में उसने मंदिर-मस्जिद को लेकर भड़काऊ बयानबाजी की। जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने का अंदेशा था, उसकी प्रोफाइल चेक करने पर पता चला वो मुस्लिम बनकर ही विडियो बनाता है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को टैग करते हुए कई लोगों ने कार्यवाही की मांग उठाई। मामला जब डीजीपी से लेकर पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा तो थाना पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह अपने आपको आर्टिस्ट और सरकारी विभागों में ठेकेदार बता रहा है। उसके इस विडियो के बाद उस पर गाज गिरी है, वहीँ मुस्लिम समुदाय ने भी नाराजगी जताई है और आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी की है।

करता था हिंदुओं की आलोचना :

धीरेंद्र राघव का इस्टाग्राम पर वैरीफाइड अकाउंट बना हुआ है। उसके 47 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धीरेंद्र राघव सोशल मीडिया पर मुस्लिम वेशभूषा पहनकर अयोध्या की हार पर हिंदुओं की आलोचना कर रहा था। वीडियो में वह हिंदुओं को काफिर कहते हुए बोल रहा था कि मोदी ने तुम्हारे लिए मंदिर बनवा दिया, फिर भी तुमने उसे अयोध्या में हरा दिया। अगर वह मस्जिद बनवाते तो हम उसे वोट दे देते। इसके अलावा उसने मुस्लिम आरक्षण समेत कई आपत्तिजनक बातें वीडियो में कही थीं। जिसको लेकर विडियो के वायरल होने पर बवाल मचा था, इसी प्रकार कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी विडियो बनाते है, ऐसे मामले पहले भी कई बार सामने आये है।

युवक ने अपने आपको बताया मोदी समर्थक :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस के अनुसार वह मोदी समर्थक है। चुनाव में कम वोट मिलने और अयोध्या की हार की वजह से उसने ये वीडियो पोस्ट किया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि धीरेंद्र राघव सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करता है। इससे वह ठीक-ठाक कमाई कर लेता है। अधिक लाइक और कमेंट पाने के लालच में उसने ये वीडियो बनाया था। उसके खिलाफ धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया है। अभी वह पुलिस गिरफ्त में है, मामले में मुख्यतः सोशल मीडिया से कमाई के चक्कर में युवा इस प्रकार की गलती कर रहे है।