कवर्धा: जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पति ने अपनी पत्नी को शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया है, कारण बताया गया है कि बच्चे नहीं होने के कारण पत्नी के ताने सुन-सुनकर त्रस्त हो चुके पति ने अंततः अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज बारदात के लगभग 18 दिन बाद अब कुण्डा पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्यवाही की गई है। गत 19 जून को डॉयल 112 को कुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सैन्हाभाठा निवासी प्रार्थी दुर्गे मल्लाह के मार्फत इस बात की सूचना मिली की उसके घर में उसकी पत्नी श्रीमती कंचन उर्फ लता मल्लाह की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।
इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुण्डा पुलिस टीम ने मौके से मृतका का शव बरामद कर धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया, क्योंकि मामला विवाहित महिला से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण इसकी जाँच पड़ताल जरुरी मानी गई, इस घटना की जानकारी कुण्डा पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और शव का पीएम कराया गया। लेकिन बताया जाता है कि पीएम रिपोर्ट में भी चिकित्सक महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए जिस पर चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस द्वारा महिला का बिसरा जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
आरोपी ने बताया पहले शराब पिलाई फिर तकिया से मुंह दबाकर कर दी हत्या :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए सबसे पहले उसे शराब पिलाई और जब वह शराब के नशे धुत्त होकर सो गई तो तकिया से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने ही डॉयल 112 को सूचना दी। ताकि पुलिस को उस पर किसी प्रकार का कोई शक न हो। उसने पूछताछ में बताया की बच्चा ना होने को लेकर पत्नी हमेशा ताने देती रहती और गंदे – गंदे शब्द कहती रहती थी।



