बिलासपुर : अधिकतर पुलिस अधिकारी उगाही के लिये बदनाम रहते है, ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, खबर के अनुसार बिलासपुर में जिले में रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को एक आरक्षक ने रोका और उसने किसान से 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरक्षक का गुस्सा इस कदर फूटा कि, उसने वर्दी का रौब दिखाते हुए पहले तो किसान की जमकर पिटाई कर दी। उसको काफी मारा और इतना ही नहीं फिर उसके ट्रैक्टर को पकड़कर चौकी में खड़ा कर दिया। जिसके बाद किसान ने आरक्षक से परेशान होकर मामले की शिकायत आईजी संजीव शुक्ला से कर दी। पीड़ित किसान ने आरक्षक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग भी की है। पीड़ित की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।
आईजी से शिकायत के बाद एसपी ने लिया एक्शन :
खबर है कि बेलगहना चौकी के अंतर्गत टेंगनमाड़ा- करवा निवासी धनंजय कुमार साहू पेशे से किसान है। उसने आईजी दफ्तर में लिखित शिकायत कर बताया कि, वह गांव के अपने मकान में बाउंड्रीवाल बनवा रहा है। जिसके लिए वह चार दिन पहले खुद के उपयोग करने के लिए ट्रैक्टर से रेत लेकर जा रहा था। तभी बिटकुली चौक के पास बेलगहना चौकी में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र सिंह ने उसे रोक लिया। जहां आरक्षक ने अवैध रेत परिवहन करने का आरोप लगाते हुए उससे 50 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरक्षक ने ट्रैक्टर से उतारा और उसकी पिटाई शुरू कर दी, आरक्षक ने किसान की एक नहीं सुनी।
क्षेत्र में घूम- घूम कर करता है अवैध वसूली :
किसान ने आगे बताया कि, आरक्षक सत्येंद्र सिंह क्षेत्र में घूम-घूम कर गुंडागर्दी करता है और लोगों से अवैध वसूली करता है। इससे पहले भी उसकी शिकायत की गई थी। जिस पर उसे चौकी से हटा दिया गया था। पुलिस अफसरों से मिलकर उसने दोबारा अपनी पोस्टिंग करा लिया है। लोगों का कहना है कि, बेलगहना चौकी प्रभारी ने अपनी पेट्रोलिंग टीम को इस तरह से अवैध वसूली करने की खुली छूट दे रखी है। अवैध वसूली तो अपनी जगह है ही वहीँ आरक्षक की गुंडागर्दी भी चर्चा का विषय है।
नशे का व्यापार करने वालों के साथ आरक्षक की मिलीभगत :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
राज्य में नशे का व्यापर चरम पर है, वहीँ चौकी प्रभारी की खुली छूट की वजह से पुलिसकर्मी बिना रोक टोक के बेधड़क उगाही भी करते हैं। क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री और नशे का सामान बेचने वालों से भी इनकी मिलीभगत है। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन करने वालों से भी सेटिंग है, जिसके चलते क्षेत्र में अरपा नदी से बेरोकटोक उत्खनन हो रहा है। आरोप है कि पूरा वसूली का खेल चौकी प्रभारी के संरक्षण में चल रहा है। जिसके खिलाफ भी कार्यवाही की आवश्यकता है।



