लड़की के साथ बर्बरता, शादी से मना करने पर युवती को तलवार से काटा, आरोपी गिरफ्तार….।

मोहाली : पंजाब के मोहाली में शनिवार सुबह सड़क के बीचोंबीच युवती की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना फेज 5 के पास की है। युवती घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में नकाबपोश युवक ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। लड़की बेसुध होकर गिर गई तो युवक मौके से फरार हो गया। शादी से मना करने पर एक आशिक सिरफिरा बन गया। उसने युवती पर तलवार से एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने युवती पर तलवार से एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। युवती ऑफिस के लिए जा रही थी। इसी दौरान हमलावर ने तलवार से अचानक हमला कर दिया।

इलाज के दौरान युवती की हुई मौत :

फतेहगढ़ निवासी बलजिंदर कौर (26 वर्ष) पर हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। युवती को फेज 6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती की हालत बहुत ही गंभीर थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला :

बलजिंदर कौर फतेहगढ़ की रहने वाली थी। वह मोहाली में रहकर जॉब कर रही थी। वह यहां फेज 5 में किराए पर रहती थी। पुलिस ने जांच में पाया है कि बलजिंदर कौर और समराला निवासी सुखचैन सिंह का प्रेम प्रसंग था।सुखचैन सिंह बलजिंदर से शादी करना चाहता था। पीड़िता ने रिश्ते को आगे बढ़ाने से मना कर दिया था, तो आरोपी काफी आक्रामक हो गया था। उसने सुबह 8.30 बजे मौका पाकर तलवार से पीड़िता पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई हमले किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

गिरफ्तार हुआ आरोपी :

आरोपी वारदात के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन इस दौरान वहां पास में ही मौजूद मनिंदर ने अपने दोस्तों के साथ उसको पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।