रायपुर: राजधानी के बड़े अस्पताल मेकाहारा में शनिवार दोपहर को एक महिला सुरक्षागार्ड ने आत्महत्या कर ली। महिला मेकाहारा अस्पताल के सोनोग्राफी लैब में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थी। वह ड्यूटी करने के लिए सुबह 8 बजे आई हुई थी। महिला सुरक्षा गार्ड ने डिपार्टमेंट के रूम में सुसाइड कर लिया, जिससे जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया, महिला सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता अब तक नहीं लग पाया है, जिसको लेकर जांच की जा रही है, वहीँ जब इस मामले की जानकारी अस्पताल के लोगों को हुई तो, लोग सकते में आ गये।
महिला सिक्योरिटी गार्ड ने की खुदकुशी :
यह मामला रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र का है, यहां मेकाहारा हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर एक महिला सुरक्षा गार्ड ने खुदकुशी कर ली है। मेकाहारा अस्पताल के सोनोग्राफी लैब में महिला सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी थी। ड्यूटी के लिए वह सुबह 8 बजे आई थी। महिला ने डिपार्टमेंट के रूम में दोपहर को खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मौदहापारा थाना को सूचना दी गई, फिलहाल मौदहापारा पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवा दिया है।
हर दिन की तरह सुबह 8 बजे महिला सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर आई थी. सीएमएस सिक्योरिटी ठेका कंपनी के तहत मेकाहारा हॉस्पिटल में सफाई का काम कर रही थी। सोनोग्राफी लैब में उसकी ड्यूटी थी। शनिवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे सोनोग्राफी लैब में ड्यूटी के दौरान दरवाजा बंद करके उसने खुदकुशी कर ली। -मनोज नायक, थाना प्रभारी, मौदहापारा थाना
जानकारी मिली है कि मृतिका मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के खुटेरी की रहने वाली थी। खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतिका का मोबाईल जब्त कर लिया है। मामले को लेकर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है। मौदहापारा पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



