रायपुर : गर्मी से त्रस्त लोगों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तारीख से पांच दिन पहले सुकमा के माध्यम से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गया है। हालांकि आज दिनभर सुकमा में बारिश नहीं हुई, ना ही कोई बूंदाबांदी ही हुई। इसके आगे बढ़कर रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के लिए अभी कुछ दिनों तक अब इंतजार करना होगा। केरल के ऊपर बने चक्रवात की वजह से बारिश की गतविधि और मानसून की रफ्तार 13 जून के आसपास ही जोर पकड़ेगी। मानसून की सक्रियता अभी कम दिख रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ गायत्री कांची भोथला ने बताया कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आगे बढ़ते हुए दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ भाग दक्षिण, ओडिशा के कुछ भाग, तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ भाग पर आठ जून को दस्तक दे दी है। पहली बार मानसून का दायरा जगदलपुर के बजाए सुकमा तक ही सीमित रहा है। आने वाले दिनों में वहां वर्षा की गतिविधि बढेगी, मगर इसके राज्य में आगे बढ़ने के लिए चार से पांच दिन तक इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल के ऊपर बनने वाले ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से नमी उधर चली जाएगी और राज्य में शुष्कता के साथ तापमान बढ़ने से बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। चक्रवात जब महाराष्ट्र तक पहुंचेगा, तो नमी की मात्रा बढ़ेगी और 13 जून के आसपास यहां वर्षा के साथ मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति बनेगी। हालाँकि बादल कितने बरसेंगे कह पाना मुश्किल है।
लगातार गर्मी बढ़ेगी :
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत महसूस की जा रही थी, मगर वातावरण में शुष्कता बढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ने के आसार बन रहे हैं। अभी राज्य का सर्वाधिक तापमान 42-43 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, जिसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं। वहीँ बारिश होने की दशा में भी जब बारिश थमेगी तो उमस से लोग परेशान होंगे।
कब माना जाता है मानसून :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
– जब पश्चिमी हवा प्रबल हो
– सार्थक नमी हो और बादल छाए रहें
– लगातार बारिश की संभावना बनी रहनी चाहिए
रायपुर में झमाझम के लिए करना होगा अभी इंतजार :
मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो रायपुर में मानसून आने की सामान्य तिथि 16 जून है। इस बार भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार और सक्रियता को देखते हुए उसकी सामान्य तिथि के आसपास ही रायपुर पहुंचने के आसार हैं। पिछले साल रायपुर में मानसून का प्रवेश 23 जून को हुआ था, अभी जल्द ही होने के आसार है। अगले चौबीस घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चल सकती है। अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद मामूली वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं। अभी तापमान स्थिर रहेगा।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



