बिलासपुर के लोको पायलट को PM मोदी का न्योता : शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल….।

 बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्हें समारोह के लिए विशेष आमंत्रण भेजा गया है। इस न्योते के बाद बिलासपुर रेलवे जोन में अलग तरह की खुशी है। रेल प्रशासन का कहना है कि यह गर्व की बात है। यह प्रतिष्ठित निमंत्रण बघेल की वंदे भारत ट्रेन टीम के एक प्रमुख सदस्य के रूप में अनुकरणीय सेवा और समर्पण के लिए दिया गया है। 

सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को इस प्रतिष्ठित समारोह में भाग लेने का निमंत्रण ना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों को दर्शाता है, बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों के समर्पण को भी दिखाता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच संचालित होती है। वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर और नागपुर के बीच अपनी निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है।

अपनी गति क्षमताओं और एयरलाइन जैसी सुविधाओं, स्वचालित दरवाज़े, सेंसर-आधारित नल और पूरी तरह से वातानुकूलित अंदरूनी हिस्सों जैसी शीर्ष सुविधाओं के साथ, वंदे भारत ट्रेन आधुनिक रेलवे परिवहन के लिए बेंचमार्क स्थापित करती है। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी बिलासपुर से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे रवाना होकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, एजुकेशन हब दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, मां बमलेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ व राइस सिटी के नाम से मशहूर गोंदिया को जोड़ती हुई दोपहर 12:15 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वापसी में भी नागपुर से दोपहर 14:05 बजे छूटकर शाम 19.25 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है।बाक्स ट्रेन मेक इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन मेक इन इंडिया को चिन्हांकित करती है, जो की नवाचार और स्वदेशी विनिर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जैसे-जैसे राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए वंदे भारत ट्रेन जैसी पहल कनेक्टिविटी बढ़ाने और भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिससे आने वाले वर्षों में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने बघेल से की थी चर्चा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया लाबी में कार्यरत स्नेह सिंह बघेल मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त रेलकर्मी हैं। बघेल 11 दिसंबर को बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत एक्स्प्रेस स्पेशल शुभारंभ के दौरान भी चालक दल में शामिल हुए थे।इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे चर्चा भी की। महाप्रबंधक सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को आधुनिक ट्रेन यात्रा का प्रतीक बन चुकी वंदे भारत सहित सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए अथक प्रयास करने की उनकी इस उपलब्धि पर प्रशंसा जाहिर की।