नई दिल्ली : 9 जून को शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में तीसरा कार्यकाल संभाल लिया है। पीएम मोदी के साथ ही रविवार को 72 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। मोदी की कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कई ऐसे नेता भी हैं, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और मोदी 3.O सरकार में उन्हें मंत्री पद भी दे दिया गया है। अब इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाले सौ दिनों का उद्देश्य तय किया है।
हर्ष मल्होत्रा: पूर्व मेयर से लेकर सांसद और अब मंत्री :
ऐसे नये चेहरों में पहला नाम दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा का है। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में कदम रखा है। हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैं। बीजेपी में हर्ष मल्होत्रा अपने संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। वे पहली बार साल 2012 में वेलकम कॉलोनी से नगर निगम के पार्षद बने थे। इसके बाद 2015-16 में वह दिल्ली के महापौर भी रहे है।
मनोहर लाल खट्टर : पूर्व सीएम से सांसद अब केंद्र में मंत्री :
पहली बार लोकसभा सांसद चुने जाने वालों में मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हैं। उन्हें मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। खट्टर लगभग 10 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 2014 के हरियाणा के विधानसभा चुनाव में खट्टर ने करनाल विधानसभा से जीत दर्ज की थी। पहली बार विधायक बनते ही पार्टी संगठन ने उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया था। वहीं, अब पहली बार सांसद बनते ही दिल्ली बुलाया गया और मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्री भी बना दिया गया है। अब उसी को लेकर खट्टर काफी खुश भी है।
पेम्मासानी चंद्रशेखर: देश के सबसे अमीर सांसदों में से एक :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
आंध्र प्रदेश से तेलगू देशम पार्टी (TDP) के नेता पेम्मासानी चंद्रशेखर पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। चंद्रशेखर को मोदी की कैबिनेट में शामिल किया गया है। डॉक्टर के पेशे से नेता बने पेम्मानी चंद्रशेखर गुंटूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। सांसद और मंत्री बनने के साथ ही वह चर्चा में आ गए हैं। चंद्रशेखर देश के सबसे अमीर सांसदों में से हैं। उनके पास 5,705 करोड़ रुपये से अधिक की पारिवारिक संपत्ति है। उनकी यह संपत्ति वर्तमान सांसदों में सबसे ज्यादा है।
मुरलीधर मोहोल : पुणे के पूर्व मेयर से अब मोदी सरकार में मंत्री :
महाराष्ट्र की पुणे लोकसभा सीट से पहली बार मुरलीधर मोहोल भाजपा से सांसद चुने गए हैं। पहली बार सांसद बनते ही उन्हें मोदी 3.O सरकार में राज्यमंत्री भी बनाया गया है। मुरलीधर मोहोल पुणे के मेयर रह चुके है। मोहोल ने 30 साल पहले भाजपा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। मोहोल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र धांगेकर को 1.25 लाख वोटों से हराकर दिल्ली की संसद और मंत्री तक पहुंचे हैं।
सुरेश गोपी: केरल में खिलाया कमल :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी ने पहली बार केरल में भाजपा का खाता खोला है। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में त्रिशुर सीट से जीत दर्ज की है। इसी जीत के साथ सुरेश गोपी को केंद्र में मंत्री भी बनाया गया है। सुरेश गोपी ने सीपीआई के वीएस सुनील कुमार को त्रिकोणीय मुकाबले में 74,000 वोटों से हराया है। यहां से कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर पर रही है। गोपी ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के टिकट से लड़ा था। इस चुनाव में उहें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया था। अब सभी को लेकर नये मंत्रीमंडल की स्थापना हो गई है, अब देखना दिलचस्प होगा की कि किसको कौन सा विभाग मिल रहा है।



