जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकी हमले हमले में 10 की मौत मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

रायपुर : जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस, पर हुए आतंकी हमले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 पहुंच गया है। बचाव अभियान पूरा हो चुका है। आतंकी हमले के समय बस में लगभग 50 लोग सवार थे। इनमें से 33 घायल हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई नेताओं ने आतंकी हमले की आलोचना की है और श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है। आतंकी हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबर है कि आतंकी फौजियों की ड्रेस पहने हुये थे। जानकारी के अनुसार रविवार (9 जून) को एक बस श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी। बस जैसे ही जंगल के क्षेत्र में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की गोलीबारी से ड्राइवर घबरा गया और बस पर अपना नियंत्रण खो दिया। बस खाई में जा गिरी।

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकी हमले में 10 लोगों के निधन की दुःखद खबर आई है। हमले में कई लोगों के घायल भी हुए हैं। आतंकियों द्वारा किया गया यह कायराना हमला निंदनीय है, इसकी कड़ी निंदा करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने के अलावा घायलों के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw