नासिक (महाराष्ट्र) : रेलवे क्षेत्र में विडियो बनाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ कई बार पुलिस और रेलवे ने कड़ी कार्यवाहियां की है, फिर भी युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है और अपनी जान गवां रहे है। भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर यात्रियों को कई बार आगाह किया जाता है कि ट्रेन की पटरियों से उचित दूरी बनाए रखें और प्लेटफॉर्म के नजदीक मोबाईल के इस्तेमाल से बचें। इसके बावजूद यात्री कई बार लापरवाही करते हैं, जिसका खामियाजा उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है। ताजा मामला महाराष्ट्र के नासिक का है, यहां सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के चक्कर में 2 लड़के ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से लोग सहम गये।
ये है पूरा मामला? :
प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिक जिले में रेल की पटरी पर सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई है। इसी प्रकार की घटना के कई बार विडियो भी वायरल हुये है, लेकिन किशोर इन बातों से कुछ नहीं सीखते और हर बार उसी गलती को दोहराते है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने रविवार को इस मामले में उक्त जानकारी दी। जीआरपी के अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम को वलदेवी नदी पुल के पास रेल की पटरी पर घटी। उन्होंने बताया कि संकेत कैलास राठौड़ और सचिन दिलीप करवार पटरी पर वीडियो बनाने के साथ सेल्फी ले रहे थे। दोनों इस काम में इतने मशगूल थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके पीछे ट्रेन आ रही है। जिसके बाद वो दुर्घटना के शिकार हो गये।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, उन्हें ट्रेन से जोरदार टक्कर लगी है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि दोनों देवलाली कैंप स्थित भाटिया कॉलेज के छात्र थे और हाल ही में उन्होंने 11वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। इस घटना के बाद दोनों के परिजन गमगीन है।



