नई दिल्ली : सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों के बीच पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। शत्रुघ्न का कहना है कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें अभी तक शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने जिस तरह से इस खबर पर रिएक्शन दिया है। उससे यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शत्रुघ्न इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। साथ ही बेटी के साथ उनके रिश्ते भी कुछ अच्छे नहीं चल रहे।
बॉलीवुड में ये चर्चा हो रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा शादी करने वाली हैं। 10 जून को ये खबर आई कि सोनाक्षी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली हैं। एक तरफ जहां सोनाक्षी और इकबाल की तरफ से अभी किसी ने भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं, उनके पिता शत्रुघ्न का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी इसी महीने 23 जून को होना है। वहीं जब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से जब इस बारे में पूछा गया जो उन्होंने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि अगर सोनाक्षी ऐसा करना चाहती हैं तो वो आशीर्वाद जरूर देंगे।
23 जून को हो सकती हैं शादी :
चर्चा है कि सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में अपने पार्टनर और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में कपल के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। यह सेलिब्रेशन मुंबई के बेस्टियन में हो सकता है। इस रेस्टोरेंट की ओनर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हैं।



