नई दिल्ली : जॉर्जिया मेलोनी लगभग सालभर पहले जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की थी, जिसको दुनियाभर के लोगों ने पसंद किया था और उस पर तरह-तरह के मनोरंजक कमेन्ट भी आये थे, वहीँ 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ही जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री को G-7 का न्योता दे दिया था। भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। पीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी की पहली यात्रा की जानकारी भी सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी अपने नए कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा में इटली जा रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को इस साल हो रहे G7 सम्मेलन में भाग लेने का न्योता दिया था।
क्या होगा यात्रा का शेड्यूल? :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा का शेड्यूल भी सामने आ गया है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 13 जून को इटली की यात्रा पर जाएंगे। वह G7 में विशेष आमंत्रित सदस्य देश के तौर पर शामिल होने वाले हैं। सम्मेलन के समाप्त होने के बाद पीएम मोदी 15 जून को वापस भारत आ जाएंगे। जबसे नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने है, तब से हर देश भारत के साथ अपने सम्बन्ध बनाने के लिये आतुर है, वहीँ इस मामले में इटली का स्थान एक अलग ही महत्व रखने लगा है।
G7 क्या है? :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
दरअसल, G7 दुनिया की 7 सबसे विकसित देशों का समूह है जिसमें अमरीका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं। इसे ग्रुप और 7 भी कहा जाता है। इस समूह की पहली बैठक साल 1975 में 6 देशों के साथ हुई थी। इसके अगले साल कनाडा भी इसमें जुड़ गया। G7 सम्मेलन में वैश्विक आर्थिक संकट, स्वतंत्रता और मानवाधिकार, लोकतंत्र, सतत विकास, कानून के शासन आदि के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। हर साल समूह के अलग-अलग सदस्य देश इस बैठक की अध्यक्षता करते है। अध्यक्ष देश विशेष अतिथि के रूप में किसी अन्य देश को आमंत्रित करता है। वहीँ इस बार भारत को भी न्योता दिया गया है।



