ओडिशा के CM का सस्पेंस हुआ ख़त्म, ये होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान….।

नई दिल्ली: ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, बीजेपी ने यह तय कर लिया है।ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी ने चुन लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ओडिशा बीजेपी के विधायकों ने सर्वसम्मति से मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना। सीएम मोहन माझी के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। रक्षा मंत्री ने बताया कि सभी विधायकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। मोहन माझी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्ष का नियुक्त किया गया था। प्रभाती प्रविदा और केवी सिंह के रूप में ओडिशा के लिए दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। वह राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे।

वह 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंधर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया था। मोहन चरण माझी 4 बार के विधायक हैं. उन्होंने 2024 में BJD वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इसके अलावा वे 2019, 2009 और साल 2000 में भी विधायक रह चुके हैं।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

ओडिशा में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। वे 12 जून को दोपहर 2:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जनता मैदान जाएंगे। हालांकि पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी के लिए रोड शो का प्रस्ताव रखा है, लेकिन पुलिस से कन्फर्मेशन पेंडिंग है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

ओडिशा में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे मोहन माझी :

मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं. वह राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे। वह 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया था।

कौन हैं ओडिशा के दो डिप्टी सीएम?

ओडिशा के अगले डिप्टी सीएम केवी सिंह देव एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह पटनागढ़ से आते हैं और छठी बार अपनी सीट जीते हैं।वह पहले बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।वहीं प्रभाती प्रविदा निमापाड़ा से पहली बार विधायक बनी हैं इससे पहले वे ओडिशा में बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।