रागी, ज्वार या मल्टीग्रेन जानें कौन सी रोटी खाना फायदेमंद, भूख के साथ मिटाती है बॉडी की चर्बी।

स्वास्थ्य : अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग पर चले जाते हैं यानी खाना-पीना कम कर देते हैं। कई लोग वजन घटाने के चक्कर में रोटी तक छोड़ देते हैं। यह वजन कम करने का हेल्दी विकल्प नहीं होता है। ऐसा करने से आपको कमजोरी, थकान महसूस हो सकती है। वेट लॉस के लिए गेहूं की रोटी और मल्टीग्रेन रोटी में से क्या अधिक फायदेमंद है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

रोटी या चपाती भारतीय भोजन का एक प्रमुख हिस्सा है। इन्हें अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह के आटे का इस्तेमाल करके बनाया और खाया जाता है। राजस्थान में बाजरे की रोटी आम है, जबकि पंजाब जैसे इलाकों में मैदा और दूसरे आटे से बनी नान की रोटी पसंद की जाती है।इसके अलावा भारत के कई हिस्सों में लोग सिर्फ पैक किए हुए गेहूं के आटे से खाना बनाते हैं। इतना ही नहीं जैसे-जैसे लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं, वे बाजरे से बनी रोटियां चुन रहे हैं जिनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। यह रोटियां सेहत के लिए काफी फायदमेंद होती हैं।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मल्टीग्रेन रोटी :

मल्टीग्रेट रोटी का मतलब एक ऐसी रोटी से है, जो कई तरह के अनाज से मिलकर बनी होती है। इसमें जई, गेहूं, बाजरा, मकई, ज्वार, चना आदि को शामिल किया जाता है। मल्टीग्रेन आटे में 3-5 तरह के अनाज शामिल हो सकते हैं। इससे अधिक अनाज का आटा भी मल्टीग्रेन आटे में ही आता है। 

मल्टीग्रेन रोटी के फायदे :

गेहूं के आटे में जब तरह-तरह के आटे मिलाए जाते हैं, तो इसे मल्टी ग्रेन आटा कहा जाता है। इसे कॉम्बिनेशन फ्लोर भी कहते हैं। मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इससे बनी रोटियों को सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है। इस आटे की रोटियां खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं ।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

  • मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां खाने से मासंपेशियां मजबूत बनती हैं। अगर गेहूं के आटे में सोयाबीन, चना और जौ मिलाया जाए, तो यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स बन जाता है। यह बच्चों के विकास में भी लाभकारी होता है। 
  • प्रेगनेंसी में महिलाओं को हेल्दी भोजन खाने की सलाह दी जाती है। मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इस रोटी को खाने से महिलाओं को सभी जरूरी विटामिंस, मिनरल्स मिल जाते हैं।
  • मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां खाने से पाचन तंत्र भी सही तरीके से कार्य करता है। यह पाचन को दुरुस्त रखती हैं। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होता है, जो कब्ज से निजात दिलाता है।