दुकान में भयानक ब्लास्ट, 30 फीट तक हवा में उछला मालिक का शव, धमाके से दहला ये शहर….।

उदयपुर (राजस्थान) : शहर में मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया, यहाँ एक दुकान में भयानक ब्लास्ट हो गया, खबर है कि शहर के सब्सिडी सेंटर स्थित बन्दुक आर्म डीलर की दुकान में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट  इतना तेज और भयावह था कि प्रथम मंजिल पर खड़े मालिक का शव उड़कर 30 फीट दूर सामने वाले बिल्डिंग के दरवाजे पर टकराया। दोनों बिल्डिंग के दरवाजों के परखच्चे उड़ गए। दुकान मालिक और एक दुकान में काम करने वाले कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोग सहम गये, सहसा हुये हादसे से लोगों को कुछ समझ नहीं आया।

चश्मदीद लोगों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे गैस की टंकी फट गई। धमाके की आवाज से लोग घबरा गये, वहीँ शव देखकर मैं भी जान बचाकर भागा। घटना राजेंद्र देवपुरा एंड कंपनी में हुई। जिस बिल्डिंग से राजेंद्र का शव टकराया वहां नीचे दुकान में बैठे चश्मदीद ने बताया कि मैं दुकान के अंदर था। अचानक तेज आवाज आई जैसे कि गैस सिलेंडर फटा हो। दुकान के अंदर धुआं ही धुआं आ गया। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह किस प्रकार की घटना है?

जब बाहर आया तो देखा दुकान के नीचे शव पड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति को देखते हुए मैं भी वहां से भागा। उन्होंने आगे बताया कि सुबह राजेंद्र आए थे और उनके यहां काम करने वाले से सफाई भी करवाई थी। शायद दोनों उसके बाद अंदर ही थे। उनका यह पर गोदाम था। धमाका कैसे हुआ कह पाना मुश्किल है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

यह घटना हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सवीना सब्सिडी सेंटर में करीब 3:30 बजे हुई जहाँ यह धमाका हुआ। इस घटना में दुकान मालिक और 1 मजदूर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान में बारूद की वजह से अचानक तेज हवा के साथ बिजली गिरी और उसके बाद धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि खिड़की और दरवाजों के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं आसपास के 500 मीटर के दायरे तक धमाके की आवाज सुनाई दी।

एसपी ने कहा- जांच चल रही है :

इधर घटना के बाद मौके पर आईजी अजय पाल लांबा, एसपी योगेश गोयल के साथ पुलिस जाब्ता, फोरेंसिक, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर भवन के बाहर तक बंदूक की जली हुई गोलिया बिखरी हुई थी। उनके खोल पुलिस ने जब्त किए है, वहीं घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में आ गए थे। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि ब्लास्ट से दो लोगों की मौत हुई है। ब्लास्ट के पीछे कारण क्या रहे इसकी जांच कर रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि एक व्यक्ति का शव सीढ़ियों पर पड़ा मिला तो दूसरे का शव सड़क पर आ गया था। पुलिस जब यहां पहुंची तो शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े मिले।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में बंदूक बनाने का काम होता था ऐसे में यहां बारूद भी उपयोग में लिया जाता था। गोयल के अनुसार पुलिस जांच में जुटी है कि ब्लास्ट बिजली गिरने से हुआ या फिर शॉर्ट सर्किट से।