केंद्र ने छत्तीसगढ़ को जारी की जीएसटी राशि, मुख्यमंत्री ने जताया आभार।

रायपुर : सरकार की आय का मुख्य जरिया टैक्स है, जिसमें जीएसटी प्रमुख है, जिसको लेकर जीएसटी की राशि केंद्र सरकार को जाती है, जिसमें राज्य सरकार का भी हिस्सा होता है, उसे सरकार अनेक मदों में खर्च करती है, केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को जीएसटी की राशि मिली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राशि हस्तांतरित की गई है। केंद्र ने राज्य सरकार को 4761.30 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम और वित्तमंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए राशि के उपयोग का भरोसा दिया है। वर्तमान में राज्य पर लगभग 83 हजार करोड़ का कर्ज भी है, जिसका लगभग 467 करोड़ रूपये प्रतिमाह ब्याज भी चुकाया जा रहा है, वहीँ महतारी वंदन योजना में लगभग 500 करोड़ रूपये की राशि भी प्रतिमाह जारी की जा रही है।