विदेशी महिला को 300 रुपये की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेची, देश का नाम किया ख़राब, सामने आई ये घटना….।

जयपुर (राजस्थान) : जहाँ दुनियां में अपने देश का नाम ऊँचा करने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है, वहीँ कुछ लोग चंद पैसों के लिये देश का नाम ख़राब करने से नहीं चुकते, जहाँ विदेशी पर्यटक भारत आते है तो गरीब रेहड़ी वाले, चाय वाले नाश्ते वाले उनसे पैसे नहीं लेते और देश का नाम रोशन करते है, यही विदेशी पर्यटक हमारे देश को लेकर दुनिया में हमारा नाम बनाते है, ऐसे ही एक खबर सामने आई है जिसमें विदेशी महिला से 6 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यहां की एक ज्वेलरी शॉप में अमेरिकी महिला से 6 करोड़ के नकली गहने बेचकर ठगा गया है। जानकारी के अनुसार सुनार बाप-बेटे ने चांदी की चेन पर सोने की पॉलिश और 300 रुपये वाले मोजोनाइट स्टोन को लाखों रुपये का हीरा बताकर फर्जी सर्टिफिकेट भी दिया। महिला की शिकायत पर जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अमेरिकी दूतावास की मदद से जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से ही आरोपी दुकानदार और उसका बेटा फरार हैं।  

यह है पूरा मामला :

जानकारी के अनुसार ठगी की शिकार अमेरिकी महिला का नाम चेरिश है। शिकायत में विदेशी महिला ने बताया कि उसने जयपुर के मनाक चौक थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार स्थित एक दुकान से खरीदारी की थी। महिला ने बताया कि गहने खरीदने के बाद वो अमेरिका लौट गई थी। वहां अप्रैल में एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ तो उसने वहां खरीदे हुए गहने दिखाए। वहां से पता चला कि ये नकली हैं। जिससे वह हैरान और परेशान हो गई और पीड़ित महिला चेरिश इसके बाद तुरंत जयपुर वापस आई। उसने दुकान मालिक रजेंद्र सोनी और उसके बेटे गौरव से जब इसकी शिकायत की तो उन्होंने गहने नकली होने की बात से इनकार किया। उन्होंने उक्त पीड़ित महिला की बात नहीं मानी। परेशान विदेशी महिला चेरिश ने इसके बाद 18 मई को दुकान मालिकों के खिलाफ मनाक चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं दुकान मालिकों ने भी चेरिश के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

अमेरिकी दूतावास से लगाई मदद की गुहार :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इसके बाद चेरिश ने भारत स्थित अमेरिकी दूतावास से मदद की गुहार लगाई। दूतावास के दखल के बाद पुलिस भी हरकत में आई और जांच शुरू की। जांच में सारा मामला खुल गया और दुकानदारों का फर्जीवाड़ा सामने आया। फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही दोनों ज्वेलरी शॉप मालिक पिता-पुत्र फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। वहीं, नंद किशोर ने ज्वेलरी की असलियत का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही भी कर रही है।

एडिशनल DCP ने दी मामले की जानकारी :

पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (उत्तर) बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार आरोपियों ने विदेशी महिला को सोने की पॉलिश वाली चांदी की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेची थी। आरोपियों ने एक फर्जी सर्टिफिकेट भी तैयार कर महिला को यकीन दिला दिया की बेची गई ज्वेलरी असली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों की खोजबीन जारी है, वहीँ इस मामले में अमेरिकी दूतावास भी लगा हुआ है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/