बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्कर लगातार कर रहे है जवानों पर हमले, अब सामने आई ये घटना….।

नदिया (प.बंगाल) : बंगाल और बांग्लादेश की सीमा आपस में सटी हुई है, जहाँ से भारत में कई बांग्लादेशी घुसपैठिये भारत में घुसकर अपराधों को अंजाम देकर निकल जाते है, वो लगातार तस्करी , चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम भी दे देते है, ऐसे ही कुछ सालों पहले ये घुसपैठिये उत्तरप्रदेश के जिलों में लूटपाट और बलात्कार की सीरियल घटनाओं को भी अंजाम दे चुके है। अभी तजा खबर के अनुसार नदिया जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेशी मवेशी तस्करों ने बीती रात बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया है, ऐसे हमले पहले भी किये गये है। इस हमले में एक बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ जवानों के लगातार प्रयासों से हताश तस्करों ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास इस घटना को अंजाम दिया है। बांग्लादेशी मवेशी तस्करों ने ये हमला 10 जून की रात करीब 11 बजे हुआ। हमले के दौरान बीएसएफ जवानों ने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे 6-7 तस्करों को रोकने की कोशिश की थी।

ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज :

बीएसएफ जवानों द्वारा रोके जाने पर तस्करों ने बीएसएफ जवान पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे जवान के कूल्हे, कमर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं है। हमला इतना जोरदार था कि जवान की बेल्ट भी कट गई और राइफल और मैगजीन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे मैगजीन से सभी गोलियां बिखर गईं। ये बहुत ही घातक प्रहार था। स्थिति को गंभीर देख जवान के एक साथी ने अपने पीएजी से गोली चलाई, लेकिन तब तक बांग्लादेशी बदमाश अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर बांग्लादेश भागने में सफल रहे, यहाँ से बॉर्डर पार करना काफी आसन है, भारत में ये घुसपैठिये आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचा रहे है, वहीँ इनके पहचान पत्र भी भारत में बने हुये है अधिकतर के। घटना के घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद कोलकाता के एसएसकेएम ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

BGB के साथ बैठक कर दर्ज कराया विरोध :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

घटना के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ कमांडेंट स्तर की बैठक की और कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही घटना में शामिल बांग्लादेशी बदमाशों के नाम साझा किए और बीजीबी से उनकी तत्काल गिरफ्तारी का आग्रह किया। सूत्रों ने बताया कि हमलावर बांग्लादेश के झेनइदाह जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों के हैं। बीएसएफ ने घटना की सूचना धनतला पुलिस स्टेशन को दी है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

कई जवान हो चुके हैं घायल :

दक्षिण बंगाल सीमान्त के प्रवक्ता श्री ए. के. आर्या (डीआईजी) ने कहा कि बीएसएफ जवान अपनी जान की परवाह किए बिना भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्क रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब तस्कर अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होते हैं, तो वे हताश हो जाते हैं और जवानों पर हमला कर देते हैं, जिसके कारण कई बार हमारे जवान गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जवान खुद की और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप तस्करों को अक्सर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw