राजधानी में 27 लाख रूपए की लूट, बाइक पर सवार होकर आये थे लुटेरे, दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम।

रायपुर : शहरमें हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यहां औसतन हर दिन चोरी की घटनाएं सामने रही है। चोर शहर की दुकानों घरों को निशाना बना रहे हैं। उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्हें पुलिस प्रशासन के नाम का भी कोई खौफ नहीं है। राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट की गई है। बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े दफ्तर में घुसकर 27 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए हैं।

यह घटना रायपुर के खरोरा थाना इलाके की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि लूट की घटना को बाइक सवार 2 लूटेरों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि कोराबारी विष्णु शर्मा किसानों से धान खरीद कर राइस मिलर्स को बेचने का काम करते थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा के दफ्तर में घुसकर 27 लाख नगदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।