लखनऊ (उ.प्र) : मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर इस लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मायावती काफी गहरे सदमे में है, हमेशा मुसलमानों की पैरवी करने वाली मायावती ने इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मुसलमानों को टिकट दिया था लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीँ इस बार उनका चौंकाने वाला बयान सामने आया है जो आपको भी हैरत में डाल सकता है।
अब जब जम्मू-कश्मीर एक बार फिर से आतंकी हमलों से जूझ रहा है। केंद्रशासित प्रदेश के रियासी, डोडा और कठुआ में एक के बाद एक बड़े आतंकी हमलों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। सुरक्षाबलों ने इन सभी क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाया है और आतंकियों का सफाया करने में लगी हुई है। अब इन आतंकी हमलों पर देश के कई नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। सभी अपनी अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए है। इस मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी इन घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है और इनके राज्नानैतिक मायने क्या कहते है।
क्या बोलीं मायावती? :
बसपा की प्रमुख मायावती ने कहा- “जम्मू-कश्मीर में, अभी हाल ही में, जो आतंकी वारदातें हुई हैं। जिसमें अधिकांश एक वर्ग विशेष के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है। अर्थात उन पर हमला किया गया है। यह अति दुःखद व निन्दनीय है। ऐसे आतंकी तत्वों को ढे़र करने के लिए सरकार व सुरक्षाबलों द्वारा जो भी सख्त कदम उठाये जा रहे हैं, यह सराहनीय है। बसपा इसका समर्थन करती है। लेकिन इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना उचित नही है।” अप्रत्यक्ष तौर पर इसके लिये मायावती ने मुसलमानों पर निशाना साधा है, ऐसा प्रतीत होता है, जबकि वो हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण में ही विश्वास रखती आई है।
वैष्णो देवी जा रहे तीर्थयात्रियों पर हुआ हमला :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बीते रविवार से लेकर अब तक जम्मू क्षेत्र में तीन आतंकी हमले हुए हैं। विवार को आतंकवादियों ने शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की एक बस पर गोलीबारी कर दी थी। इसके बाद वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गयी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर देशवासियों में गहरा गुस्सा है।
डोडा और कठुआ में भी आतंकी हमला :
प्रदेश के डोडा जिले में एक संयुक्त जांच चौकी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए थे। इसके अलावा कठुआ में मंगलवार शाम को आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव पर हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों की तलाशी अभियान के दौरान दो आतंकी मारे गए हैं। वहीं, छिपे हुए तीसरे आतंकी की तलाश जारी है। सुरक्षाबलों ने लगातार जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



