तकनिकी : बीते दिनों अस्पतालों से लेकर मॉल में और बसों तक में AC में आग लगने की खबरें सामने आई है, जिन ख़बरों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। AC चलाते समय आपको कई चीजों का ध्यान रखना होता है। खासकर गर्मियों के मौसम में एक गलती की वजह से भयंकर आग लग सकती है। यही वजह है कि आपको भी कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है। दरअसल ये पूरा मामला बीते दिनों अस्पताल में आग लगने के बाद तेजी से फैला है। एक गलती की वजह से एसी जलकर खाक हो गया था और इसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग कब्जे में ले लिया था। साथ में उसी आग से दूसरी मंजिल में रखे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई।
अब फायर विभाग की तरफ से बताया गया कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था और इससे एसी ने आग पकड़ ली थी। इसके बाद पूरे अस्पताल में आग लग गई थी। यही वजह है कि आपको भी काफी सुरक्षित रहने की आवश्यकता होती है। आज हम आपको इससे संबंधित खास जानकारी देने वाले हैं जिसकी मदद से आपको गर्मियों के मौसम में एसी को लेकर चीजें साफ़ होंगी।
क्यों होता है शॉर्ट सर्किट ? :
शॉर्ट सर्किट की एक कॉमन वजह होती है वायरिंग का जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाना या कहीं से वायरिंग लूज़ होना, अथवा वायर गर्म होकर पिघल जाने के कारण आपस में ही शोर्ट हो जाती है। इसलिए जब भी आप इसकी फिटिंग करवाएं तो इसका खास ध्यान रखें। ऐसे में जब भी आप घर में वायरिंग करवाएं तो हमेशा एक्सपर्ट से ही इसकी मदद लें। क्योंकि एक गलती की वजह से आपका भारी नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मदद से आपके लिए सुरक्षित रहना काफी आसान हो जाता है। वहीँ लगातार AC और ज्यादा पॉवर की चीजों का लगातार प्रयोग करने से बचें। इसके अलावा ज्यादा समय तक कोई भी इलेक्ट्रोनिक वस्तु लगातार ना चलायें। वहीँ गर्म हवा बाहर करने में AC के कम्प्रेसर का म महत्वपूर्ण योगदान होता है, गर्म हवा के साथ गर्मी में वह बाहर लगा होता और गैस उसी से घुमती रहती है, जिसके कारण वो फट जाता है।
MCB का इस्तेमाल :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
MCB की मदद से भी शॉर्ट सर्किट से बचा जा सकता है। कहीं पर भी शॉर्ट सर्किट होने की स्थिति में ये खुद ही कट मार जाती है। इससे भी काफी बचाव हो जाता है जो अक्सर लोग अपने एसी के साथ लगाते भी है। लेकिन उसके बाद तुरंत ही सम्बंधित AC अथवा उस बिजली वाली चीज का प्रयोग ना करें, जिससे MCB गिरा है, MCB चालू करने के पहले अच्छे से जांच कर लें।
स्मोक डिटेक्टर :
इससे आपको आग लगने की जानकारी तुरंत मिल जाती है जो काफी फायदेमंद साबित होती है। आप इसे अपने घर में भी फिट करवा सकते हैं। धुआं या आग की जानकारी बहुत आसानी से हासिल की जा सकती है और समय रहते उस पर काबू भी पाया जा सकता है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



