एक सहेली ने अपनी सहपाठी पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, सामने आया “द केरला स्टोरी” जैसा हैरान करने वाला मामला।

देहरादून (उत्तराखंड) : कई हिन्दू लड़कियां लगातार लव जिहाद की शिकार हो रही है, ऐसी ही कई घटनाएं गाहे-बगाहे सामने आ जाती है, इनमे अधिकतर केस में उसकी सहपाठी विधर्मी छात्रा संलग्न होती है, ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून में स्थित एक कॉलेज में धर्म परिवर्तन के प्रयास का सामने आया है। आरोप लगा है कि कश्मीर की रहने वाली एक मुस्लिम छात्रा अपनी सहेली पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रही है। आरोपी छात्रा झांसा दे रही है कि इस्लाम स्वीकार करने पर किसी अमीर लड़के से शादी भी करा देगी। आरोप है कि छात्रा ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दे रही थी। पीड़ित हिन्दू छात्रा ने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया है, इसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपी छात्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है।

खबर है कि एक निजी कॉलेज में पढ़ रही युवती पर उसकी समुदाय विशेष की सहेली ने धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। वह नहीं मानी तो उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसके कॉलेज में जम्मू कश्मीर की रहने वाली मुबीना यूसुफ नाम की युवती उसकी सहेली है। दोनों आपस में काफी समय से बातचीत करते थे। इस बीच उसने युवती की अश्लील फोटो भी ले ली। यही नहीं अपने रिश्ते गैंगस्टर से बताकर उसे मारने की भी धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर समुदाय विशेष की युवती पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, पुलिस के अनुसार दोनों छात्राएं देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में एक साथ पढ़ती हैं।पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि साल 2021 में उसने इस कॉलेज में एडमिशन लिया था। उसी समय कश्मीर की रहने वाली आरोपी छात्रा ने भी यहां एडमिशन लिया। धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगीं। इस दौरान आरोपी छात्रा ने कई बार उसे इस्लाम धर्म की अच्छाइयां बताते हुए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। जिसको लेकर पीड़ित छात्रा ने किनारा कर लिया।

अमीर लड़के से शादी का झांसा :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पीड़ित छात्रा के मुताबिक इसमें आरोपी छात्रा सफल नहीं हुई तो अब अमीर लड़के से शादी कराने का लालच दे रही है। उसने पुलिस को बताया कि केवल वही नहीं, कई अन्य लड़कियों को भी आरोपी छात्रा बरगलाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि गुरुग्राम की भोड़सी जेल में बंद गैंगस्टर अंशु यादव भी उसे धमका रहा है। इसकी वजह से उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। इस घटना से परिजन सकते में है औ डरे हुये भी है। लगातार इसी तरह से वह उस पर दबाव बना रही थी। एक दिन तंग आकर युवती ने मुबीना से इन्कार कर दिया।

इस पर मुबीना आग बबूला हो गई और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगी। यही नहीं उसने अपने संबंध गैंगस्टर अंशु यादव उर्फ अंशु बामडालिया निवासी गुरुग्राम और उसके साथी मनीष यादव से बताए। मुबीना इनके हाथों युवती को मरवाने की धमकी देने लगी। आरोप है कि इसके बाद मुबीना ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगी। दबाव डाला कि वह समुदाय विशेष के लड़के से शादी करेगी तभी उसके फोटो डिलीट करेगी। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि मुबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।I

जांच में जुटी पुलिस :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के नियम 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी छात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 506 में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्यवाही होगी।