स्वास्थ्य : आज के समय में सेहत के लिये जागरूक होना जरुरी है, सबसे ज्यादा जरुरी है खान-पान और रहन-सहन पर ध्यान देना, जिसमें सेहत के लिए नमक को खतरनाक चीजों की सूची में शामिल किया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ज्यादा नमक आपकी जान को जोखिम में भी डाल सकता है। ज्यादा नमक खाना मतलब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ना, नमक दो अवयवों से मिलकर बना होता है, जिसमें सोडियम और क्लोरिन होते है, दोनों के मिलने के बाद इनका रासायनिक नाम सोडियम क्लोराईड होता है, जिसे आम भाषा में नमक कहते है। इससे हार्ट, बीपी और स्किन से जुड़ी कई बीमारियां पैदा होती है। ज्यादा नमक खाने से एक्जिमा की समस्या भी पैदा हो सकती है। फास्ट फूड और जंक फूड में सोडियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, जो की काफी हानिकारक है। जरूरत से ज्यादा सोडियम किडनी, गैस्ट्रिक कैंसर और मोटापे की वजह बन सकता है और पिम्पल की समस्या भी उत्पन्न कर सकता है।
ज्यादा सोडियम क्यों है खतरनाक? :
अमेरिका के सैन फांसिस्को में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक रिसर्च में पता चला है कि हर रोज तय मात्रा से 1 ग्राम ज्यादा सोडियम खाने से एक्जिमा का खतरा 22 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसमें त्वचा सूखने होने लगती है और त्वचा में सूजन और खुजली पैदा हो जाती है, खुजली का प्रमुख कारण शरीर में नमक की ज्यादा मात्रा होना है। इस रिसर्च में यूके बायोबैंक के लिए 2 लाख से ज्यादा लोगों पर ये विश्लेषण किया गया। इन सभी की उम्र 30 साल से 70 साल के बीच थी। सभी के यूरिन टेस्ट से पता चला कि ये लोग एक दिन में कितना नमक खाते हैं।
एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए? :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो एक दिन में आपको 2 ग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए। 2 ग्राम सोडियम का मतलब है कि दिनभर में आपको 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। इससे ज्यादा सोडियम ऑटोइम्यून और क्रोनिक सूजन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा कई रिसर्च में ये सामने आ चुका है कि फास्ट फूड का सेवन करने से शरीर में तेजी से सोडियम की मात्रा बढ़ती है। लगातार इन चीजों का सेवन करने से बच्चों और युवाओं में एक्जिमा का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों में विकसित देशों में ये समस्या तेजी से बढ़ी है। अमेरिका में तो हर 10 वां व्यक्ति ऐसी समस्याओं से पीड़ित है।
भारत में भी यह समस्या गंभीर रूप से बढ़ रही है, खासकर ज्यादा नमक से हाई बीपी की समस्या काफी दिक्कत देने वाली है, जरूरत से ज्यादा नमक खाने से व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। नमक में सोडियम होता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे खून की मात्रा बढ़ जाती है और ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ने लगता है और व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। इसलिये कहा जाता है की 30 साल की उम्र के बाद नामक खाना बंद कर देना चाहिये।



