मुंबई (महाराष्ट्र) : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाता लगातार विवादों से रहा है, पोर्न मूवी बनाने को लेकर शुरू हुआ ये सिलसिला लगातार चल रहा है, अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के सेशन कोर्ट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, अभिनेत्री और उनके पति पर एक सराफा व्यापारी ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। जिसके चलते कोर्ट ने दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट में दायर धोखाधड़ी के मामले में प्रथम दृष्ट्या संज्ञेय अपराध बनता है। कोर्ट ने मामले में कहा है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक सराफा व्यापारी द्वारा कोर्ट में दायर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिक रूप से देखकर लगता है कि यह मामला सही है। मामले को लेकर जांच की जायेगी।
आरोप सही साबित हुये तो होगी कार्यवाही :
मामले को लेकर सेशन कोर्ट के जज एनपी मेहता ने सराफा व्यापारी पृथ्वीराज सरेमल कोठारी की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) को निर्देश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा है कि अगर जांच के बाद आरोप सही साबित होता है तो पुलिस इस मामले में आईपीसी की सभी आवश्यक धाराओं के तहत FIR दर्ज करे और अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ सही जांच करे। जिसको लेकर कोर्ट ने आदेश दे दिया है।
मामले को लेकर कोर्ट ने दिए जांच के आदेश :
इस मामले में कोर्ट ने कहा है कि अगर आरोपियों द्वारा कोई संज्ञेय अपराध किया गया है तो पुलिस दोनों के खिलाफ जरूरी कार्यवाही कर सकती है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का संस्थापक बताया जाता है और कोठारी की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील ने कहा कि 2014 में एक स्कीम शुरू की गई थी, जिसके तहत इन्वेस्ट करने के इच्छुक व्यक्तियों को इसके लिए आवेदन करते समय रियायती दर पर गोल्ड को पूरा भुगतान करना होगा और मेच्योरिटी डेट पर उसे तय मात्रा में सोना दिया जायेगा। पीड़ित सराफा व्यापारी के वकीलों का कहना है कि ऐसी स्कीम के बारे में पढ़ने से ही साफ हो जाएगा कि गोल्ड संबंधित निदेशक को दिया जाएगा, फिर बाजार में चाहे उस दौरान कीमत कुछ भी हो, जो यह दिखाने के लिए पर्याप्त है कि ऐसी कोई गारंटी थी, जिसके आधार पर ऐसी स्कीम बनाई गई थी। जिसको लेकर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर धोखाधड़ी का मामला बनता है।
स्कीम के अनुसार 5 साल पूरे होने पर भी नहीं मिला सोना :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मामले में कथित तौर पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने कोठारी से मुलाकात करके उन्हें समय पर गोल्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। दोनों के आश्वासन पर कोठारी ने स्कीम में 90 लाख इन्वेस्ट किए थे। इसके तहत, 2 अप्रैल 2019 को 5 साल पूरे होने पर उन्हें 5000 ग्राम 24 कैरेट सोना देने का वादा किया गया था। उनसे कहा गया था कि चाहे बाजार में कीमत कुछ भी हो, उन्हें सोना उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन 5 साल पूरे होने पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी ने अपना वादा पूरा नहीं किया और ना ही कोठारी को उनकी कंपनी से गोल्ड मिला।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा किसी विवाद में फंसे हों, इससे पहले भी अभिनेत्री और उनके बिजनेसमैन पति का नाम कई विवादों में रह चुका है। दोनों को लेकर कोई ना कोई खबर लगातार सामने आती रहती है, दोनों पर पहले भी ED का एक्शन भी हो चुका है। कोठारी ने वर्तमान आरोप लगाया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 21 जनवरी, 2020 को 90 लाख रुपये का पोस्टडेटेड चेक भेजा, जो कि मूल राशि थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर दंपति ने अपना वादा निभाया होता, तो 21 जनवरी, 2020 को 5000 ग्राम के 24 कैरेट सोने की कीमत 4500 रुपये प्रति ग्राम होती और कुल मिलाकर दो करोड़ पच्चीस लाख रुपये होते।



