लिव-इन पार्टनर ने की युवती की हत्या, लाश पर डाला पेट्रोल, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला….।

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक युवती को जान से मारने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच में पुलिस 3 दिनों से लगी हुई थी। लेकिन असली गुनहगार कौन है, इसका पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि अब इस मामले का खुलासा हो गया है। युवती की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है। आरोपी ने युवती को गला दबाकर जान से मार दिया है। पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सौंदरहा का है। 

दोनों के बीच प्रेम संबंध था :

जानकारी के मुताबिक, मृतका युवती और युवक का प्रेम संबंध चल रहा था। इसी वजह से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। आरोपी युवक के एक बच्चा भी है, जो उसकी पहली पत्नी से है। पहली पत्नी की बात की जाए तो उसकी मौत काफी समय पहले हो गई है। जिसके बाद से कोरबा में रहने वाली 37 साल की मृतिका राम कुमारी कश्यप का अफेयर जांजगीर-चांपा के रहने वाली मनबोध भारद्वाज से चल रहा था। 

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया :

पुलिस की माने तो पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। इसके बाद थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की है। काफी वक्त तक तो आरोपी ने मुंह तक नहीं खोला, लेकिन कुछ देर बाद एक-एक बात विस्तार से बताई, जिससे साबित हो गया कि, असली गुनहगार यही व्यक्ति है। 

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

दोनों के बीच हुआ था विवाद :

दोनों के बीच पहली पत्नी के बच्चे को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। जिसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपनी प्रमिका को…जी हां उसे जिसके साथ लिव-इन में रह रहा था, उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। 

लाश पर छिड़का पेट्रोल :

युवती की हत्या करने के बाद लाश पर पेट्रोल जलाकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन इस काम में युवक सफल नहीं हो पाया। इसलिए पुलिस ने जैसे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसी वक्त पता चल गया कि, मृतका को जान से मारने वाला उसका प्रेमी ही है।