कोंडगांव : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर हुई सड़क दुर्घटना में बस के चालक व परिचालक दोनों की मौके पर मौत हो गई , वही दुर्घटना के समय बस में 25 अधिक यात्री घायल व दो गंभीर बताए जा रहे हैं। महिंद्रा ट्रेवल्स की बस रायपुर से जगदलपुर को जाने निकली थी, उसी दौरान फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझी आठगांव के पास टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गए सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी जिसमे चालक व परिचालक मौके पर ही मौत हो गई गनीमत रही उसे दौरान दुकान में कोई नहीं था। सभी घायलों का फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी है।
कोंडागांव में NH 30 पर टायर फटने से महिंद्रा बस अनियंत्रित होकर 2 दुकानों में जा घुसी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पूरा मामला कोंडागांव के मांझी आठगांव की है।मिली जानकारी के मुताबिक बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी, जो रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान टायर फटा और बस अनियंत्रित हो गई। बस के ड्राइवर और कंडक्टर सामने बैठे थे। लोहे की सेड से बस टकराने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री जख्मी हैं, जिनमें महिला पुरुष भी शामिल हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।



