रायपुर : कई बार पुलिस वालों अभद्र व्यवहार जनता के साथ होता है, लेकिन जनता कुछ नहीं कर पाती, ऐसे ही कई बार पुलिस वाले भी ऐसे ही मामलों में फंस जाते है, ऐसे ही एक मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों आरक्षकों पर ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र में अपशब्द कहकर मारपीट करने का आरोप है। निलंबित पुलिसकर्मियों का नाम चंद्रभान भदौरिया और सुरजीत सिंह सेंगर है। दोनों ही टिकरापारा थाने में पदस्थ थे। दोनों को लाइन अटैच करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। इनको लेकर कुछ शिकायतें सामने आई थी।
उक्त घटना के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले बस स्टैंड में ड्यूटी के दौरान दोनों आरक्षकों का एक बड़े ट्रैवल्स एजेंसी के बस ड्राइवर के साथ विवाद हुआ था। विवाद अपशब्द और मारपीट तक बढ़ गया जिसके बाद थाने में शिकायत की गई थी। नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के जांच के बाद दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। कई ऐसे मामले सामने आ जाते है कि पुलिस पर भी कार्यवाही हो जाती है। वहीँ बस वाले भी बीच सड़क पर रोड जाम करके सवारी उतारते बैठाते है।



