राजधानी समेत इन इलाकों में छाए बादल, कई जिलों में होगी जमकर बारिश, जाने कैसा होगा मौसम का मिजाज़।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है दूसरी ओर शुक्रवार को सरगुजा व रायपुर संभाग के एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली। अभी शनिवार तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर चल सकती है। छत्तीसगढ़ में 16 जून से मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। मानसून के सक्रीय होने से प्रदेश के कई जिले में जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

मानसून लगभग एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इन जिलों में होगी भारी बारिश की संभावना :

 मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए हुए हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले दिनों जमकर बारिश हो सकती है। वहीं बस्तर संभाग में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।