स्वास्थ्य : आजकल हर चीज में मिलावट हो रही है। हालांकि अभी भी कुछ चीजें जैसे नारियल पानी हो गया या फिर भुना चना इनमें मिलावट कम होती है और यही वजह है कि लोग इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जिस चने को सेहतमंद मानकर आप लोग खाते हैं अब उसमें भी मिलावट की जा रही है। मार्केट में पीले और मोटे फूले हुए चने मिल रहे है। चने के रंग को ज्यादा पीला और साइज में मोटा बड़ा करने के लिए इसमें केमिलक मिलाया जा रहा है। जिससे चना एकदम खिला-खिला और मोटा दिखता है, लेकिन ये चना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।
चने में हो रही है औरामीन केमिकल की मिलावट :
जब आप चने खरीदने जाते हैं तो अक्सर मोटे साइज के फूले और पीले चने ही खरीदते हैं। ये चने दिखने में साफ सुथरे लगते हैं, लेकिन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। दरअसल ज्यादा पीले और मोटे साइज के चने में हानिकारक रंग औरामीन की मिलावट की जाती है। ये एक नॉन परमिटेड सिंथेटिक कलर है। जो खाने योग्य नहीं है। धीरे-धीरे इस केमिकल के शरीर में प्रवेश करने से कैंसर सेल्स विकसित हो सकती है। यानि आप जिस चने को सेहतमंद मानकर खा रहे हैं वो आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी दे सकता है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
कैसे चना खरीदें और खाएं :
अगर आप बाजार से चने खरीद रहे हैं तो देख लें चने के रंग ज्यादा पीला तो नहीं है। बहुत अधिक फूले और मोटे चने खरीदकर खाने से बचें। बेहतर होगा कि आप कच्चा चना खरीदकर खुद से भुनवाएं। कई हॉकर्स और ठेले वाले आपके सामने चना भूनकर देते हैं। आप उनसे चना खरीदकर खाएं।
चने खाने के फायदे :
चना खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ को लेकर सजग रहने वाले लोग अक्सर नाश्ते में या फिर शाम को चाय के साथ स्नैक्स में भुने चने खाना पसंद करते हैं। चना खाने से वजन कम होता है और डायबिटीज में भी इसे फायदेमंद माना जाता है। चना फुल फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। इससे पेट और पाचन तंत्र स्वस्थ बनता है। शरीर को ताकत देने और खून बढ़ाने में चना मदद करता है।



