कार में जिंदा जली पत्नी, सालभर पहले ही हुआ था विवाह, लौट रहे थे अयोध्या दर्शन करके, इस कारण लगी आग ।

छपरा (उ.प्र.) : जिले के तरैया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां पर एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। वहीं कार में आग लगने से उसमें सवार एक महिला की जिंदा जलकर मौत भी हो गई। महिला को बचाने के लिए लाख प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही महिला की शादी हुई थी और कार में पति-पत्नी ही सवार थे। दोनों लोग अयोध्या से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ। इस घटना से पति सकते में आ गया, इस भयानक घटना को कई लोगों ने देखा। मृतका अवतार नगर थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी दीपक राय की पत्नी सोनी देवी बताई जाती है। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है। तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली है कि कार के एसी  में आग लग गई, जिससे यह घटना हुई है।

स्विफ्ट डिजायर कार में लगी आग , बाल-बाल बचा पति :

घटना की सूचना पर तरैया थाने की पुलिस फायर बिग्रेड टीम के साथ पहुंची तब तक महिला पूरी तरह से जलकर मर चुकी थी। घटना के सम्बंध में बताया जाता हैं कि दोनो दंपति यूपी अयोध्या धाम दर्शन के लिए गए हुए थे और लौटने के दौरान अचानक स्विफ्ट डिजायर कार में आग लग गई। यह पूरी घटना छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र की है। यहां पर एसएच 104 पर स्थित बगही गांव के पास एक कार में अचानक आग लग गई। पूरा मामला सुबह चार बजे का ही बताया जा रहा है। घटना के दौरान कार में पति-पत्नी सवार थे। वहीं आग लगने की इस घटना में पति बाल-बाल बच गया, जबकि पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने की इस घटना में जिंदा जलकर मरने वाली महिला की पहचान अवतार नगर के पकवलिया गांव निवासी दीपक राय की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। घटना के समय महिला कार से बाहर नहीं निकल पाई।

पिछली सीट पर सो रही थी पत्नी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मामले में पता चला है कि दीपक राय और उनकी पत्नी सोनी देवी अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार में आग लग गई। घटना के समय सोनी देवी पिछली सीट पर सो रही थी। तभी अचानक आग लगते ही कार अपने आप लॉक हो गई और पति किसी तरह से बाहर निकल पाया। फिर उसकी आंखों के सामने ही पत्नी की जलकर मौत हो गई। इस घटना को अपने सामने देखकर पति स्तब्ध हो गया, कई बार ऑटो लॉक कारों के चलते भी कई लोगों की जानें गई है, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है।