अब छत्तीसगढ़ के हरे सोने की तस्करी, सामने आये हैरान करने वाला मामला।

जगदलपुर : राज्य में कई चीजों की तस्करी चरम पर है, पर अब आपको हरे सोने की तस्करी हैरत में डाल देगी। आपने अब तक गांजा तस्करी के बारे में सुना होगा लेकिन पहली बार बस्तर से हरे सोने या तेंदूपत्ता की तस्करी का मामला सामने आया है। दरअसल, सुकमा-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने 24 बोरा तेंदूपत्ता और आरोपियों के पास से 8 मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।दरअसल, बस्तर के अन्तर्राज्यीय सीमा पर वनोपज की तस्करी करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा से लगे आंध्रप्रदेश और ओडिशा बॉर्डर पर वन विभाग ने उड़नदस्ते को तैनात कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 बोरा तेंदुपत्ता और 8 मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। तेंदूपत्ता बस्तर के लोगों की आय का मुख्य साधन है।

आय का स्रोत है तेंदूपत्ता :

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता को हरा सोना भी कहा जाता है। बस्तरवासियों के लिए तेंदूपत्ता आय का प्रमुख स्त्रोत है। अब पड़ोसी राज्य के तस्करों की नजर इसी हरे सोने पर टिकी हुई है। हालांकि, सीसीएफ आरसी दुग्गा ने कहा कि, हम लगातार तेंदूपत्ता तस्करों पर नजर रखे हुए हैं। हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ कार्ईयवाही की जाएगी। अभी इसकी तस्करी भी चरम पर है। आपको बता दें की इस मामले को तवज्जो क्यूँ दी जा रही है? क्यूंकि तेंदूपत्ता की खेती में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश अव्वल माने जाते हैं. इन दोनों राज्य में इसे हरा सोना भी कहा जाता है। इस पत्ते का सबसे ज्यादा उपयोग बीड़ी बनाने में किया जाता है। जिसका विक्रय काफी मात्रा में होता है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y