युवक के चेहरे पर थूक से फेस मसाज़ कर रहा था सैलूनकर्मी जैद, CCTV में कैद हुई हरकत, देखें वायरल हुआ विडियो।

लखनऊ (उ.प्र.) : कई बार बेहद ही गंदे और हैरान करने वाले विडियो सामने आते रहते है, सहसा विश्वास नहीं होता कि लोग अपने पेशे से गद्दारी भी कर सकते है। ऐसे ही बेख़ौफ़ सैलूनकर्मी जैद का कारनामा सामने आया है। सैलूनकर्मी अपने थूक से मसाज करता नजर आ रहा है। उसके इस कारनामे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फ़ेस मसाज़ कराने आये युवक के चेहरे पर वह थूक से मसाज़ कर रहा है। मसाज करवा रहे युवक को जब इसका शक हुआ तो उसने सैलून में लगा सीसीटीवी चेक किया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। उसके मसाज की पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में सैलूनकर्मी की हरकत देखी जा सकती है। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

युवक ने सैलून में काम करने वाले इस युवक ज़ैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उस युवक ने लिखा है कि जैद नामक आरोपी ने उसके चेहरे पर थूक से मसाज़ किया है और पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज  मौजूद है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सैलूनकर्मी जैद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने जैद को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे ही जैद ने कई हिन्दू वर्ग के लोगों के साथ ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs