रायपुर : 10 जून को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत खारून नदी में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक के सिर और अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अगले दिन उसकी शिनाख्त खमतराई के सन्यासीपारा निवासी विधाता यादव के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले में खुलासा हुआ कि अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी है। हत्या के बाद शव को खारून नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरतार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में उक्त महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्त में लिये गये है।
लाश देखने पर संतुष्ट हुई :
हत्या करने की जानकारी अमजद ने विधाता की पत्नी मीना को दी थी, लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ था। जिसके बाद वह अगले दिन अमजद के पास पहुंची और इसके बाद दोनों खुड़मुड़ा घाट पहुंचे। उस समय तक विधाता का शव नदी में ऊपर आ चुका था। शव देखने के बाद ही महिला को यकीन हुआ। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुरानीबस्ती और एसीसीयू की टीम ने विधाता की पत्नी, अमजद और अन्नू को गिरतार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को अब जेल भेज दिया गया है।
जांच के दौरान कॉल डिटेल से खुला ये मामला :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विधाता की पत्नी की मौदहापारा निवासी अमजद खान से लगातार बातचीत हो रही थी। घटना के पहले और बाद में भी बातचीत होती थी। पुलिस ने शक के आधार पर अमजद को उठाया। उससे पूछताछ की गई, तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया। विधाता की पत्नी मीना से उसके अवैध संबंध थे। विधाता अमजद से ऑटो किराए लेकर चलाता था। विधाता को उसकी पत्नी और अमजद के बीच अवैध संबंध का पता चल गया था। इस कारण वह अपनी पत्नी को अक्सर डांटता-फटकारता था।
इससे नाराज होकर मीना ने अमजद के साथ मिलकर विधाता की हत्या की योजना बनाई। इसके तहत 9 जून की रात अमजद ने अपने ऑटो चालक अन्नू प्रजापति से विधाता को शराब पार्टी के नाम पर गैरेज में बुलवाया। इसके बाद तीनों आटो से पुलिस लाइन पहुंचे। वहां शराब खरीदकर खारून नदी के खुड़मुड़ा घाट पहुंचे। रात करीब 9.30 बजे अमजद और अन्नू ने विधाता को शराब पिलाया। इसके बाद पीछे से उसके सिर पर लोहे के पट्टे से वार किया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों ने उसे घसीटते हुए खारून नदी में फेंक दिया। इसके बाद दोनों भाग गये और अमजद ने मीना को उक्त मामले की जानकारी दी।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



