बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, रमन सिंह को सौंपा त्याग पत्र, रमन सिंह ने कहा….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपने विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है, बृजमोहन अग्रवाल लगातार दुविधा में चल रहे थे। बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से नौवीं बार विधायक बने थे। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, आरंग विधायक खुशवंत साहेब सहित बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम उनके साथ पहुंचा। अब रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का रास्ता साफ़ हो गया है।

इस्तीफा देने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरे लिए यह एक भावुक क्षण है और मैंने बड़े भावुक मन से इस्तीफा दिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे देश के सदन में सांसद के रूप में भेजा है। सांसद बनने के बाद विधानसभा से मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैं मेरे समर्थकों को कहना चाहता हूं कि, मैं पहले की तरह आपका मोहन बना रहूंगा। 

उनके इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, बृजमोहन ज़ी ने विधिवत तरीके से विधायक पद से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकृत कर लिया गया है। उनके बड़े सदन में जाने की खुशी भी है। उनके रहने से विधानसभा भरा- भरा लगता है और पूरे विधानसभा को उनकी उपस्थिति का एहसास होता है। वे विद्वता के साथ बात प्रस्तुत करते हैं। सभी नए विधायकों को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। लेकिन उनकी कमी भी हमें महसूस होगी। ऐसा कहते हुये रमन सिंह भावुक हो गये।

दिल्ली में छत्तीसगढ़ की बातों को रखने का मिलेगा मौका :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली जा रहे हैं तो एक बड़े पद की ओर आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की बातों को दिल्ली के हाउस में रखने का मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्रियों के बीच जाकर छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं को बताने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस द्वारा ऑफर दिए जाने पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को पता नहीं क्या हो गया है। जिस प्रकार के बयानबाजी हो रही है ऐसा लगता है कि, वे संतुलन खो बैठे हैं। वहीँ कांग्रेस के ख़राब हालात को लेकर तंज कसा गया।

पीएम मोदी अपने विवेक से निर्णय लेते हैं :

केंद्रीय मंत्री बनाने के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़ा विशेषाधिकार है। प्रधानमंत्री इस पर अपने विवेक से निर्णय लेते हैं। यह हम लोगों के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। बृजमोहन अग्रवाल को राज्य के राजनीति से दूर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि,  कुछ लोग इस प्रकार की बात करते हैं और मजे लेते हैं। यह बड़ी उपलब्धि रहती है। जब हम लोकसभा के लिए जाते है तो बड़े कैनवास और बड़े स्तर पर काम करने के लिए जाते हैं। इससे नए दरवाजे खुलते हैं। आपको बता दें कि रमन सिंह भी पहले सांसद बनकर लोकसभा गये थे फिर राज्य निर्माण के बाद उन्हें वापस छत्तीसगढ़ भेजा गया था।

केंद्र में मंत्री ना बन का मलाल नहीं :

बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र में मंत्री नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मुझे कोई मलाल नहीं है और मुझे मेरी पार्टी ने लगातार विभिन्न पदों पर जनता की सेवा करने क़ा अवसर दिया है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा उन्होंने कहा कि, ये मुख्यमंत्री जी का विशेषाधिकार है। 

डहरिया अपना ऑफर और सम्मान अपने पास रखें 

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया था। उसके इस न्यौते का जवाब देते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, वे अपना ऑफर और सम्मान अपने पास रखें।