नई दिल्ली : चूड़ीवाला क्षेत्र में एक मस्जिद के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया है, आसपास के रहवासी अचानक हुई इस घटना से सकते में आ गये, सहसा उन्हें कुछ समझ में नहीं आई। मामले में सामने आया की ये मस्जिद सड़क धंसने की वजह से गिरी है। अचानक मस्जिद के गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। खबर है कि पुरानी दिल्ली के चूड़ीवाला क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सड़क धंसने की वजह से एक मस्जिद अचानक भरभराकर गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग मस्जिद से दूर खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे हैं। अचानक मस्जिद गिर जाती है, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है। अचानक मस्जिद के गिरने से लोग सकते में आ गये।
ये है पूरा मामला? :
इस मस्जिद को लगभग 10 साल पहले बनाया गया था और ये संगमरमर की मस्जिद के नाम से फेमस थी। आज सुबह के वक्त पुलिस को ये सूचना मिली कि मस्जिद के सामने की सड़क अचानक धंस गई। इसके बाद पुलिस ने आस-पास की दुकानों को तुरंत खाली कराया, जिससे कोई अनहोनी ना हो पाये। जब दोपहर में अचानक ये मस्जिद भरभराकर गिर गई तो गनीमत ये रही कि इसकी जद में कोई इंसान नहीं आया, क्योंकि पुलिस ने पहले ही आस-पास के क्षेत्र को खाली करा लिया था। अब पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि सड़क क्यों धंसी। जिसको लेकर जांच की जायेगी। इसके अलावा स्थानीय मुसलमानों का कहना है कि मस्जिद को दोबारा बनाया जाए। फिलहाल मलबे को सड़के से हटाने का काम जारी है। मामले को लेकर लोगों में काफी कौतुहल छाया रहा।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



