आरंग में पशु तस्करी के मामले में पिटाई को लेकर तीसरे मुस्लिम युवक की भी हुई मौत, पुलिस के हाथ अब भी खाली।

रायपुर : कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के युवक पशु लेकर ओड़िसा जा रहे थे, वहीँ उनको लेकर कुछ लोगों ने सामूहिक तौर पर पिटाई कर दी , जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे युवक का इलाज चल रहा था, अब उसकी भी मौत की खबर सामने आई है। अब इसमें खबर है कि राजधानी रायपुर के आरंग में पशु तस्करी के आरोप में तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया है। इस पूरे मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए SIT का गठन किया गया है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। भीड़ ने पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए तीन मुस्लिम युवकों को पीटा था। जिसमें दो की मौत पहले हो चुकी है और आज तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया है। इस घटना से मुस्लिम संगठन काफी आक्रोशित है, वहीँ असदुदीन ओवैसी भी इस पर नाराजगी जाता चुके है।

यह है पूरा मामला :

जानकारी के अनुसार 7 जून को सहारनपुर के 2 युवकों की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई थी। आधी रात को आरंग थाना क्षेत्र में 3 युवक एक ट्रक में जानवर भरकर ले जा रहे थे। एक पुलिस अफसर के अनुसार रास्ते में 10-12 युवकों ने उनका पीछा किया। जहां उन लोगों ने ट्रक को महानदी पुल पर घेर लिया। इसके बाद ट्रक में सवार तीनों युवकों की जमकर पिटाई करने लगे। इनमें से एक युवक की लाश महानदी में मिली और दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसकी अब मौत की खबर आई है।

अब भी पुलिस के हाथ हैं खाली :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस मामले की जांच पड़ताल के लिए रायपुर एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। स्पेशल जांच टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी। टीम का नेतृत्व रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को सौंपा गया है। इसके अलावा टीम में करीब 14 पुलिस अफसर शामिल है। घटना के करीब 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ घटना को अंजाम देने वालों तक नहीं पहुंचे हैं। वो कौन थे जिन्होंने हमला किया है इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। SIT के अधिकारियों ने जल्द खुलासे का दावा किया है। लेकिन इसमें अभी तक को लीड सामने नहीं आ पाई है, वहीँ इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

मामला इस प्रकार है :

मामले में आरोप था कि यहां पर उत्तर प्रदेश के दो मुस्लिम युवकों को भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। युवकों पर आरोप था कि वह मवेशी ले जा रहे थे। तभी गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। राज्य में गौ तस्करी चरम पर है, वहीँ पिटाई के बाद भीड़ ने तीन युवकों को महानदी में फेंक दिया। जमकर पिटाई होने के बाद चांद मियां और गुड्डू खान की मौत हो गई थी। वहीं सद्दाम कुरैशी नामक युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसका इलाज चल रहा था, अब उसकी मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने इस पर बयान दिया था, कि उसका कहना है कि यह मॉब लिंचिंग नहीं है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs