राजनांदगांव : सामानों का परिवहन करना ट्रक चालकों के लिये आसान नहीं होता है, कई बार काफी बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। खबर मिली है कि जीई रोड नेशनल हाईवे पर अचानक से एक ट्रक पलट गया और उसमें रखी बियर से भरी पेटियां एक के बाद एक गिरती चली गई। बियर की बोतलें गिरते ही राजनांदगांव जिले का नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया, राह चलते लोग बियर की पेटियों को लेकर भागने लगे। यह ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आ रहा था। इसमें 2400 पेटी बियर की रखी हुई थी। ट्रक पलटने की वजह से सब की सब एक बार में तबाह हो गई।
बियर की पेटियां लेकर लोग भागने लगे :
यह ट्रक ओडिशा की तरफ जा रहा था। इसी बीच अचानक से PWD कार्यालय के पास पलट गया। जिसके बाद बियर की कई पेटियां बर्बाद हो गई और आस-पास जाम लगता हुआ दिखाई दिया है। मजे की बात तो यह है कि, लोगों ने बियर पेटी ली और भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस ने इन लोगों किसी तरह से दौड़-दौड़ कर पकड़ा है। वहीं आबकारी विभाग भी मौके पर पहुंचा और लोगों को रोकने की कोशिश में लगा रहा। कुछ लोग पेटियां लेकर भागने में सफल भी हो गये।
परमिट मिलने पर ओडिशा भेजा जायेगा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि, सभी पेटियों को नदई स्थित मोहरा वेयर हाउस में रखने के आदेश दिए गये हैं। इसके बाद जब परमिट मिलेगा, तब जाकर इन सभी को ओडिशा के लिए भेज दिया जायेगा। इसके अलावा बाइपास के जरिए बाकी ट्रकों को रवाना किया जा रहा है। यहां पर आम लोगों को यातायात की काफी दिक्कत हो रही है। ट्रैफिक जाम रहा, लोग परेशान होते रहे।



