रायपुर : राजधानी में लगातार गुंडागर्दी बढ़ रही है, जिससे आम आदमी लगातार डर के साय में जीने को मजबूर है। 10/ की चाय – पान को लेकर पैसे लेनदेन के नाम पर चाकू चल रहे है। ऐसे ही मामूली बात पर गुंडागर्दी और चाकूबाजी करने वाले नशेड़ियों ने विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया है। उस पर नशेड़ियों ने चाकू से कई वार कर दिये। इसके बाद वो सब नशेड़ी भाग निकले। देर रात पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें 5 नाबालिग हैं, अधिकतर घटनाओं में नशेड़ी नाबालिगों की संख्या ज्यादा है। पुलिस के मुताबिक सड्डू के बंजरपारा में रात लगभग 10.30 बजे कृपाराम हंस व उनके परिवार वाले घर में थे। इसी दौरान मोहल्ले से वरुण साहू, राकेश साहू और नितेश सारथी अपने अन्य साथियों के साथ गुजर रहे थे। इसी दौरान गाली-गलौज कर रहे थे। कृपाराम ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका।
इससे आरोपी काफी नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगे। इसके बाद उन पर चाकू से हमला भी कर दिया, ये नशेड़ी छोटी-छोटी बात पर चाकू औ ब्लेड मारने में देरी नहीं करते। चाकू के कई वार से नितेश बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात 8 आरोपियों को पकड़ा। इसमें 5 नाबालिग भी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। अपराध से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अधिकतर आरोपी लगातार नशे में घटनाओं को अंजाम दे रहे है, जगह-जगह छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद करते हुये हथियार चलाने में देरी नहीं करते।



