मशहूर गायिका अलका याग्निक को हुई है ये हैरान करने वाली बीमारी, आप भी रहें सावधान।

मुंबई (महाराष्ट्र) : अलका याग्निक का गायिकी की क्षेत्र में अपना एक अलग ही वर्चस्व रहा है, बैकग्राउंड में उनकी आवाज सबसे मैच करती थी। नब्बे के दशक में अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बना देने वाली गायिका अलका याग्निक अब इन दिनों एक बमुश्किल होने वाली बीमारी से जूझ रही हैं। अलका याग्निक को अचानक हियरिंग लॉस हुआ है। सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के मुताबिक अलका याग्निक फ्लाइट से निकली और अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक के कारण हुआ है। आइये डॉक्टर से जानते हैं क्या है ये बीमारी, किसे इसका खतरा ज्यादा रहता है और क्या एक बार हियरिंग लॉस होने के बाद इंसान दोबारा सुन सकता है? अब इस समस्या से अलका याग्निक ग्रसित हो गई है। 

शारदा हॉस्पिटल नोएडा के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर एसएच मित्तल से हमने इस बारे में बात की तो डॉक्टर ने बताया कि इस स्थित में कान के अंदर दिमाग तक जाने वाली नसों को नुकसान पहुंचता है जो साउंड को दिमाग तक पहुंचाती हैं। ऐसी स्थिति में सुनाई देना कम हो जाता और कई बार अचानक से पूरी तरह सुनाई देना बंद हो सकता है। अलका याग्निक को वायरल अटैक के बाद अचानक से सुनाई देना बंद हो गया। ऐसे ही हेडफोन में ज्यादा आवाज में गाने सुनने वालों को ये दिक्कत हो रही है।

सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस के कारण :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

  • बढ़ती उम्र
  • डायबिटीज
  • विटामिन बी12 की कमी
  • विटामिन डी की कमी
  • मेटाबॉलिक समस्याएं 
  • वायरल इंफेक्शन 
  • नसों का डैमेज होना 
  • लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल करना 
  • लाउड साउंड भी कारण हो सकता है

सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस के लक्षण :

  1. सुनने में दिक्कत आना
  2.  दो से ज्यादा लोगों की बात समझ न आना
  3. एक कान की अपेक्षा दूसरे से कम सुनाई देना
  4. कानों में भनभनाहट या बजने जैसी आवाजें
  5. अचानक से सुनाई देना बंद हो सकता है

सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस का इलाज :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

डॉक्टर्स की मानें तो कोरोना के बाद इस तरह के मामले काफी बढ़े हैं, इसका मुख्य कारण तेज आवाज में ईयरफ़ोन का इस्तेमाल करना। कुछ मामलों में एक कान से सुनाई देना बंद हो जाता है और कई बार दोनों कान की सुनने की क्षमता कम हो जाती है। इसमें डॉक्टर डैमेज के हिसाब से ही ट्रीटमेंट देते हैं। मशीन और कई तरह के बड्स लगाकर इसे ट्रीट किया जाता है। हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपको कैसे और कितना डैमेज हुआ है।

अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर अपने पोस्ट में फैंस से अपील की है कि वो कम से कम हेडफोन का इस्तेमाल करें और तेज म्यूजिक से दूरी बनाकर रखें। ये दोनों कारण भी हियरिंग लॉस की बड़ी वजह हो सकती हैं। अगर आप भी हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। वहीँ अब वर्तमान में लोग OTT की पीछे दिनभर मोबाईल लगाकर बैठे है जो की नुकसान दायक है।