थ्रिलिंग है अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सरफिरा’, ट्रेलर रिलीज़, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म….।

बॉलीवुड : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार एक बार फिर हाजिर हैं अपनी नई फिल्म ‘सरफिरा’ का ट्रेलर लेकर। 12 जुलाई को अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सिरफिरा रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान भी लीड रोल में होंगी। मेकर्स द्वारा आज जारी किए गए अक्षय की इस अपकमिंग फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म सूर्या की ‘सोरारई पोटारू’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसे सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को कम लागत वाली भारतीय एयरलाइन सिंपली डेक्कन के संस्थापक जी आर गोपीनाथ की बायोपिक कहा जा रहा है। इस बीच एक्टर ने अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ का ट्रेलर रिलीज किया है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। वहीं इस फिल्म की कहानी इमोशन्स और ड्रामा से भरपूर होगी। 

ट्रेलर की कहानी :
सामने आए ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार के इंट्रों से होती है। वहीं एक्टर ट्रेलर में कहते नजर आ रहे हैं, कि मेरा नाम वीर म्हात्रे है और मैं गले तक कर्जो में डूबा हुआ हूं, जो ढूल से भी पैसा आता है वह कर्जे में चला जाता है। जिसके बाद एक्ट्रेस कहती है, कि तुम्हारे पास कुछ भी नहीं है। तब एक्टर बोलते है आइडिया है। वीर म्हात्रे अपने इस आईडिया को लेकर भटक रहा होता है, तभी एक सीन आता है। जिसके बाद सीधे वह भारत के राष्ट्रपति तक पहुंचत जाता है। ट्रेलर में एक एक्टर पूर्व राष्ट्रपति, स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद जैसे लुक में है। उसका पाला एक ऑफिशियल परेश से पड़ता है जो नहीं चाहता कि ‘पब्लिक टॉयलेट साफ करने वाले बगल में आकर बैठें। ‘  

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस दिन रिलीज होगी फिल्म :
इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें, तो ‘सरफिरा’ में अक्षय के साथ राधिका मदान लीड रोल में हैं। उनकी भूमिका ट्रेलर में काफी इम्प्रेसिव दिख रही है। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल है। जो निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी। 

क्या करना चाहता है वीर म्हात्रे :

फिल्म की कहानी कैप्टन जी आर गोपीनाथ की जिंदगी से इंस्पायर है, जो ‘एयर डेक्कन’ एयरलाइन के फाउंडर हैं। एक लो कॉस्ट एयरलाइन शुरू करने के लिए उन्होंने किस-किस तरह के स्ट्रगल का सामना किया, इस फिल्म में उसी की कहानी दिखाई गई है। वीर म्हात्रे चाहता है कि वह आदमी भी फ्लाइट में बैठ सके, जिसकी जेब में एक रुपये है। ये आईडिया लेकर वह कैसे राष्ट्रपति तक पहुंचता है, अपना आईडिया बताता है, ट्रेलर में यही दिखाया गया है। ट्रेलर में एक एक्टर को पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम आजाद जैसे लुक में भी देखा जा सकता है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

फिल्म का ट्रेलर रिलीज :

अक्षय कुमार अपनी पिछली कुछ फिल्मों से दर्शकों को इंप्रेस करने में थोड़े चूक गए, लेकिन सिरफिरा के ट्रेलर से जाहिर होता है कि अब वह जबरदस्त कमबैक की पूरी तैयारी में हैं। फिल्म में अक्षय के साथ उनते ‘हेरा-फेरी’ पार्टनर परेश रावल भी दिखाई देंगे। अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी वैसे भी खूब पसंद कि जाती है और अब फिल्म के ट्रेलर से जाहिर होता है कि इसमें ये दोनों साथ तो होंगे, लेकिन एक दम अलग अंदाज में। इस बार दोनों के बीच की केमेस्ट्री अलग होने वाली है।