रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से ईडी ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, जिसकी कीमत 205.49 करोड़ रुपये है। नोएडा एसटीएफ ने विधु गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर और कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। अब नकली होलोग्राम मामले में अनवर ढेबर को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात शराब घोटाले मामले में अनवर को जमानत मिली थी। जैसे ही वे जेल से बाहर निकले यूपी एसटीएफ की टीम ने तुरंत ही अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अनवर समर्थकों और एसटीएफ के बीच जमकर बहस हुई। आज अनवर ढेबर को कोर्ट में पेश किया जायेगा। शराब घोटाले के आरोपियों पर अलग-अलग केस लग चुके है, एक में बाहर होते है तो दूसरे में पकड़ लिये जाते है।
14 जून को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली थी जमानत :
उल्लेखनीय है कि, शराब घोटाले मामले में ईडी की जांच के बाद आरोपी अनवर ढेबर रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद था और शुक्रवार 14 जून को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी गई थी। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर बेल दी थी। बड़ी मुश्किल से जमानत मिलने के बाद अब यूपी STF ने फिर से गिरफ्त में ले लिया।
2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच कर रही है ईडी :
छत्तीसगढ़ में ईडी 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कई आरोपी दोषी पाए गए हैं। उन्हीं में से एक आरोपी अनवर ढेबर को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले में ED सहित यूपी STF और EOW द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, शराब घोटाले के आरोपियों को एक जगह से छूट मिलती है तो दूसरे में फांसने की पहले तैयारी रहती है।
न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद थे अनवर ढेबर :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
ईडी की टीम ने मई महीने में अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। जिन्हें पूछताछ करने के बाद कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था। इसके बाद अनवर ढेबर की जमानत याचिका रायपुर के स्पेशल कोर्ट में लगाई गई थी। जहां कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। वहीं इस मामले में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर अब जमानत पर रिहा कर दिया है। जैसे ही अनवर ढेबर सेंट्रल जेल से बाहर आए नकली होलोग्राम के मामले में यूपी एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब वो फिर से जेल में है और कोर्ट में पेश होंगे।



