ओड़िशा के बालेश्वर में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव, इंटरनेट सेवा बंद, सामने आई ये घटना….।

बालेश्वर/भुबनेश्वर (ओड़िशा) : सोमवार को मुस्लिम समुदाय की ईद शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई, वहीँ अब इसके बाद अगले दिन नगर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसके बाद मुख्य सचिव के अनुरोध पर बालेश्वर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बालेश्वर की जनता से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री लोगों से किसी भी तरह की अफवाह में न आने एवं भाईचारा बनाए रखने का अनुरोध किया है। वहीं, एसपी सागरिका नाथ ने बताया कि पूरे शहर में 30 प्लाटून पुलिस बल को तैनात किया गया है, तथा इसके साथ-साथ कई पुलिस के आला अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। यहाँ साम्प्रदायिक माहौल काफी ख़राब चल रहा है, जिसके कारण इंटरनेट सेवायें बंद करनी पड़ी है।

सड़कों पर गश्‍त कर रही पुलिस :

उन्होंने कहा कि सड़कों पर पुलिस गश्त कर रही है तथा जिन क्षेत्रों में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहां पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि माहौल ख़राब करने के मामले में कुल 34 लोगों को पकड़ा गया है, तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने आम नागरिकों से अनुरोध किया कि वह शांति बनाए रखें तथा कानून को अपने हाथ में ना लें। एसपी ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। बालेश्वर में शांति बहाली के लिए सांसद प्रताप षाडंगी, विधायक मानस दत्त ने भी जिलाधीश आशीष ठाकरे एवं एसपी सागरिका नाथ से मिलकर चर्चा की है। माहौल को लगातार शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

नाले में लाल पानी बहने पर शुरू हुआ विवाद :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर के सुनहट क्षेत्र के नाले में लाल रंग का पानी बहने को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों ओर से पथराव के कारण दो पुलिस कर्मी, कई पत्रकार घायल होने के साथ-साथ दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। काफी नुकसान पहुंचा था। यहाँ हालात बेकाबू होता देख क्षेत्र में धारा-144 लागू करने के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। इस बीच जिलाधीश के अनुरोध पर मुख्य सचिव द्वारा शहर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है, ताकि शरारती तत्व किसी भी तरह की अफवाह फैलाकर माहौल को खराब न कर सकें। अभी यहाँ के हालात नियंत्रण में बताये जा रहे है, फिर भी एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद करवा दी गई है।